मार्केट से खरीदने की बजाय इस तरह घर पर बनाएं तीन तरह के फेस शीट मास्क, मिलेगा इंस्टेंट ग्लो: Home Made Face sheet Mask
फेस शीट मास्क से हमारे चेहरे पर निखार आता है। आप इसे घर पर किस तरह से बना सकती है, जिससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहें।
Homemade Face sheet Mask: महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करती है। उनमें से एक फेस शीट मास्क भी है, जिससे उनके चेहरे पर निखार आता है। इनकी मदद से आप बेहतर तरीके से स्किन को हाइड्रेट रख सकती हैं। मार्केट में आपको अपनी ज़रूरतों के हिसाब से कई तरह के फेस शीट मास्क मिल जाएंगे। लेकिन, ये इतने महंगे होते हैं कि हर बार इन्हें खरीदना पॉसिबल नहीं है। इसके अलावा कभी कभार इनकी वजह से आपके चेहरे पर पिगमेंटेशन भी दिखने लगती है। ऐसे में आप इन्हें घर पर भी बना सकते हैं। इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। चलिए हैं कि आप इसे घर पर किस तरह से बना सकती है, जिससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहें।
राइस वॉटर शीट मास्क

राइस वॉटर शीट मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक रात आप एक कप चावल को बड़े बर्तन में भिगोकर रख दें। इसके बाद अब अगली सुबह इसका पानी हटाकर रखें। अब इस पानी में आप मलमल के कपड़े को एक से दो घंटे के लिए डुबोएं और एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें। अब दूसरी ओर आप अपने चेहरे को क्लिंजर से क्लीन करें और इस शीट को चेहरे पर लगा लें। अब आधे घंटे के बाद मास्क हटाएं और चेहरे को हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद आप चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप ये शीट मास्क हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।
ग्रीन टी शीट मास्क

ग्रीन टी फेस शीट मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप खोलते गर्म पानी में लगभग 8 से 10 ग्रीन टी बैग्स मिलाएं और आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दे। अब इसके बाद टी बैग्स को गर्म पानी से निकाले और पानी को रूम टेंपरेचर के हिसाब से ठंडा होने के लिए रख दे। इसके बाद आपको ग्रीन टी के पानी में दो चम्मच नींबू रस मिलाना है। इस मिश्रण में आप कॉटन शीट को भिगोकर लगभग 30 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दे। इसके बाद आप इस शीट मास्क को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से आधे घंटे के लिए लगाएं। समय पूरा होने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। ध्यान रखें कि शीट मास्क लगाने से पहले आपकों अपना चेहरा अच्छे से साफ करना है। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो हमारे स्किन को हेल्दी ग्लो देने में मदद करता है।
ऐलोवेरा शीट मास्क

एलोवेरा शीट मास्क बनाने के लिए एक बर्तन में ताजा एलोवेरा काटकर रखें। अब उसके जेल को अलग से एक बाउल में डालें। आप इसके असर को प्रभावी बनाने के लिए इसमें तरबूज के रस को मिला लें। अब इस मिश्रण में मलमल के कपड़े को डुबो दे और इसे फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें। अब तब तक आप चेहरे को साफ कर लें। फिर फ्रीज से निकालकर इस शीट मास्क को चेहरे पर लगा लें। जब आधा घंटा हो जाए, तब इस शीट को उतारें और हाथों से 10 मिनट मसाज करें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। फिर आप चेहरे पर कोई मॉइश्चराइजर लगा लें।