Homemade Cream for face

घर पर आप आसानी से क्रीम बना सकते हैं

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप घर पर होममेड क्रीम तैयार कर सकते हैं। घर पर क्रीम तैयार करना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसकी विधि।

Homemade Cream: स्किन की नमी को बरकरार रखने के लिए लोग मार्केट में मौजूद कई तरह के मॉइस्चराइजिंग क्रीम, लोशन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन क्रीम और मॉइश्चराइज़र में केमिकल्स होने का खतरा रहता है। ऐसे में इसकी वजह से स्किन पर कई तरह के दाग-धब्बे, पिंपल्स, एक्ने, झुर्रियां और झाईयां होने का खतरा रहता है। इसलिए चेहरे पर हमेशा नैचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।

अगर आप एक नेचुरल मॉइस्चराइज़ क्रीम की तलाश कर रहे हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में घर पर क्रीम बनाने का तरीका बताएंगे, जिससे आपकी स्किन काफी ग्लोइंग और साफ नजर आएगी। आइए जानते हैं चेहरे के लिए घर पर क्रीम बनाने का क्या है तरीका?

almond and aloe vera skin cream
चेहरे पर लगाएं होममेड क्रीम, आएगा गजब का निखार: Homemade Cream 6

बादाम और एलोवेरा से घर पर बनाएं क्रीम

बादाम और एलोवेरा आपकी स्किन के लिए काफी हेल्दी होता है। इस क्रीम को चेहरे पर लगाने से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। साथ ही स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं घर पर चेहरे के लिए क्रीम बनाने का सही तरीका क्या है?

क्रीम के लिए आवश्यक सामग्री

चेहरे के लिए होममेड क्रीम बनाने के लिए आपको निम्न चीजों की जरूरत है:

बादाम – 4-6
विटामिन ई के कैप्सूल – 2
हल्दी – 2 चुटकी
फ्रेश एलोवेरा – 2 चम्मच

almond and aloe vera skin cream
चेहरे पर लगाएं होममेड क्रीम, आएगा गजब का निखार: Homemade Cream 7

क्रीम बनाने का सही तरीका

घर पर एलोवेरा और बादाम का क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को रातभर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद इसे सुबह अच्छी तरह से छील लें। छिले हुए बादाम को अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसमें फ्रेश एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल से तेल निकालकर डालें। फिर इन सभी चीजों को ग्राइंडर में अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इस मिश्रण में हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। लीजिए आपका होममेड क्रीम तैयार है। अब आप इसे एक एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें।

almond and aloe vera skin cream
चेहरे पर लगाएं होममेड क्रीम, आएगा गजब का निखार: Homemade Cream 8

चेहरे पर कैसे लगाएं होममेड क्रीम

होममेड क्रीम को चेहरे पर लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद चेहरे को तौलिए की मदद से साफ करें। अब अपने चेहरे पर बादाम और एलोवेरा से तैयार क्रीम को लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। इससे आपकी स्किन गहराई से मॉइस्चराइज़ होगी।

almond and aloe vera skin cream
चेहरे पर लगाएं होममेड क्रीम, आएगा गजब का निखार: Homemade Cream 9

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप एलोवेरा और बादाम से तैयार इस होममेड क्रीम को लगा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको एलोवेरा और बादाम से किसी तरह की एलर्जी है, तो चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।