Eye Brows Growth: चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में आइब्रो का एक खास रोल होता है। आइब्रो का आकार आपके चेहरे की विशेषताओं को परिभाषित करने के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। जब किसी सैलून में ब्यूटीशियन आपकी आइब्रो को पतली कर दे या खराब कर दे तो आप अलग ही दिखने लगते हैं। इसलिए सुंदर दिखने के लिए अपनी आइब्रो का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। आइब्रो पेंसिल, स्ट्रीकर और ऐसी कई अन्य कॉस्मेटिक का उपयोग करने से इंसटेंट रिजल्ट मिल सकता है लेकिन हम सभी को एक स्थाई समाधान चाहिए होता है जिससे हमारी आइब्रो प्राकृतिक रूप से घनी हो। तो अब सवाल ये है कि घनी आइब्रो कैसे पाएं। आप घनी आइब्रो पाने के लिए घरेलू उपचार और डेली एक्सरसाइज कर सकते है।
यहां हम आपको आइब्रो के बालों को बढ़ाने के कुछ घरेलू उपचार बता रहे हैं आइए जानते हैं इनके बारे में-
अरंडी का तेल

घनी आइब्रो पाने के लिए अरंडी का तेल सबसे प्रभावी उपायों में से एक माना जाता है। अरंडी के तेल से बालों के विकास में मदद मिल सकती है। अरंडी के तेल में मौजूद रिसिनोलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है जो चिकित्सीय प्रभावों के लिए जिम्मेदार है।
- इसे अप्लाई करने के लिए उंगलियों का इस्तेमाल करें और कुछ देर तक मालिश करें।
- इसे 30 मिनट तक लगा रहने दे अब इसे मेकअप रिमूवर से पोंछ लें और अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें।
- आप इसका इस्तेमाल प्रतिदिन कर सकते हैं।
नारियल का तेल

आइब्रो के बाल प्रोटीन से बने होते हैं और नारियल का तेल बालों से प्रोटीन की कमी को कम करने में मदद कर सकता है। नारियल के तेल में मौजूद लॉरिक एसिड रोगाणुरोधी एजेंट के रूप में काम करता है यह आपकी आइब्रो को अधिक नुकसान होने से बचाता है और बालों की वृद्धि में विकास करता है।
यह भी देखें-कैंसर और कई खतरनाक रोगों से बचा सकता है तरबूज, रिसर्च ने किया प्रूफ: Health Benefit of Watermelon
- कॉटन को नारियल के तेल में डुबोकर आइब्रो पर लगाएं और रात भर लगा रहने दे।
- सुबह उठकर अच्छे से चेहरे को धो लें। आप इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं
जैतून का तेल

जैतून के तेल में एक फेनोलिक यौगिक ओलेयूरोपिन होता है, जो चूहों के अध्ययन में बालों के विकास में मदद कर सकता है। इसलिए यह आपकी आइब्रो को घना बनाने में भी मदद कर सकता है।
- अपनी उंगलियों का इस्तेमाल कर जैतून के तेल की कुछ बूंदे लें और अपनी आइब्रो पर मालिश करें
- इसे कुछ घंटों तक लगा रहने दें उसके बाद अच्छे से चेहरे को धो लें।
एलोवेरा

एलोवेरा में एलोइनिन नामक यौगिक होता है जो बालों बढ़ने में मदद कर सकता है जिससे आइब्रो को घना करने में मदद मिलती है।
- एलोवेरा जेल से अपनी आइब्रो पर मालिश करें जब तक जेल अवशोषित न हो जाए।
- इसे 30 मिनट तक लगाकर रखें और इसके बाद चेहरे को अच्छे से धो लें।
प्याज का रस

प्याज के रस को बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। यह आइब्रो के बालों के विकास में मदद कर सकता है। प्याज में तीखी गंध होने के कारण इसके साथ नींबू के रस का उपयोग करना भी अच्छा होता है।
इसे आइब्रो पर लगाने के लिए सबसे पहले प्याज के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से रस को अलग छान लें।
- क्यू-टिप का उपयोग करके रस को अपनी आइब्रो पर लगाएं और 1 घंटा तक लगा रहने दे।
अब नींबू के रस में भीगे हुए कॉटन बॉल से इसे पोंछ लें और पानी से चेहरे को धो लें।
