त्वचा पर लाल चकत्ते कम करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे: Skin Redness Remedy
Skin Redness Remedy

लाल चकत्ते दूर करने के घरेलू नुस्खे

स्किन पर लाल चकत्ते की परेशानी को दूर करने के लिए नैचुरल उपायों की मदद ली जा सकती है। आइए जानते हैं कुछ असरदार नैचुरल उपायों के बारे में-

Skin Redness Remedy : मौसम में बदलाव या फिर किसी भी तरह के प्रदूषण बढ़ने से स्किन की परेशानी होने का खतरा सबसे अधिक रहता है। इसकी वजह से स्किन पर कई तरह की एलर्जी और इन्फेक्शन होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में हम कई तरह की दवाइयां और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं। खासतौर पर अगर स्किन पर लाल चकत्ते नजर आने लगे, तो हम कई तरह की दवाईयों का इस्तेमाल करने लग जाते हैं। ऐसी स्थिति में स्किन को नुकसान होने का खतरा रहता है।

अगर आप चाहते हैं कि स्किन पर मौजूद लाल चकत्तों को घरेलू नुस्खों की मदद से कम किया जाए, तो आप कई तरह के नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में ऐसे कुछ खास नैचुरल उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं स्किन पर लाल चकत्ते होने की समस्या कैसे दूर करें?

नारियल के तेल का करें प्रयोग

Skin Redness Remedy
Coconut Oil

स्किन पर अगर आपको लाल चकत्ते की समस्या हो गई है तो इस स्थिति में आप नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स, मॉइस्चराइजिंग, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, लाल चकत्ते की परेशानी को कम कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें एनाल्जेसिक गुण भी होता है, जो आपकी स्किन से लाल चकत्ते की समस्या को दूर कर सकता है। इसके लिए रोजाना प्रभावित हिस्से पर नारियल तेल की कुछ बूंदें अप्लाई करें।

एलोवेरा लाल चकत्ते की परेशानी करे दूर

खीरा और एलोवेरा का टोनर
Cucumber and Aloe Vera Toner

एलोवेरा में हीलिंग गुण मौजूद होता है, जो स्किन पर होने वाली लगभग हर परेशानी को दूर करने में आपकी नमदद कर सकता है। अगर आप स्किन की रेडनेस, खुजली, लाल चकत्ते की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए एलोवेरा काफी ज्यादा असरदार उपाय साबित हो सकता है। इसके लिए नियमित रूप से स्किन के प्रभावित हिस्से पर एलोवेरा जेल लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में लाल चकत्ते की परेशानी दूर की जा सकती है।

सेब का सिरका लाल चकत्ते की समस्या करेगा दूर

Apple Vinegar
Apple Vinegar

लाल चकत्ते की परेशानी को कम करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कई तरह के एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी स्किन से एलर्जी की परेशानी को दूर कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इसे कभी भी डायरेक्ट स्किन पर न लगाएं। इसमें आप थोड़ा सा पानी मिक्स करके अप्लाई करें। इससे लाल चकत्ते की परेशानी कुछ ही दिनों में दूर होगी।

तुलसी है असरदार

Tulsi

स्किन से लाल चकत्ते की परेशानी को दूर करने के लिए आप तुलसी की पत्तियों का रस अपने प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। यह स्किन की एलर्जी को कम करने में काफी ज्यादा असरदार होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होता है, जो स्किन से बैक्टीरिया को दूर कर सकता है। नियमित रूप से तुलसी का रस या फिर पेस्ट स्किन पर लगाने से आप स्किन की खुजली, रेडनेस और सूजन की परेशानी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं।

नीम से स्किन की परेशानी होगी दूर

Neem
Neem

स्किन की परेशानी को कम करने के लिए आप नीम की पत्तियों का भी प्रयोग कर सकते हैं। नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होता है, जो आपकी स्किन से एलर्जी की परेशानी को दूर कर सकता है। इसके लिए आप नियमित रूप से स्किन के प्रभावित हिस्से पर नीम के पत्तों का पेस्ट लगाएं।

स्किन एलर्जी या फिर स्किन पर चकत्ते की समस्या को दूर करने के लिए आप इन नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक बार एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...