आंखों के आसपास की झुर्रियां कम करने के आसान से उपाय
कम उम्र में इन झुर्रियों की परेशानियों को कम करना बहुत ही जरूरी है, ताकि आपकी स्किन जवां और ग्लोइंग नजर आए।
Under Eye Wrinkles: आधुनिक समय में लोगों का बुढ़ापा समय से पहले ही आ रहा है। बुढ़ापे के कई लक्षण हो सकते हैं, जिसमें झुर्रियां भी शामिल हैं। चेहरे पर झुर्रियों की वजह से स्किन काफी ज्यादा बूढ़ी नजर आती है। खासतौर पर अगर आपकी आंखों के आसपास झुर्रियां हो जाएं, तो आपका पूरा लुक खराब हो जाता है। ऐसे में कम उम्र में इन झुर्रियों की परेशानियों को कम करना बहुत ही जरूरी है, ताकि आपकी स्किन जवां और ग्लोइंग नजर आए। आंखों के आसपास की झुर्रियों को कम करने के लिए आप कई तरह के नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं आंखों के आसपास की झुर्रियां कम करने के आसान से उपाय?
दही और शहद का कारगर

आंखों के आसपास की झुर्रियों को कम करने के लिए आप दही का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 कटोरी लें। इसमें 1 चम्मच दही और शहद मिक्स कर लें। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा गुलाबजल मिक्स कर सकते हैं। इसके बाद इस तैयार पेस्ट को अपनी आंखों के आसपास लगाएं और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्किन को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे चेहरे की झुर्रियां कन हो सकती हैं। साथ ही आपकी स्किन काफी साफ-सुथरी नजर आएगी। आप चाहें तो इस आई पैक को लगाने के बाद बादाम के तेल से अपनी स्किन की मालिश भी कर सकते हैं। इससे आपको काफी बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
खीरा और ककड़ी का रस
शरीर में पानी की कमी के कारण भी आंखों के आसपास झुर्रियों की परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने की जरूरत होती है। इसके अलावा आप खीरे और ककड़ी का रस भी आंखों के आसपास लगा सकते हैं। इससे झुर्रियां कम होंगी। साथ ही स्किन पर भी ग्लो आएगा।

आंखों के आसपास लगाएं अनानास का जूस
आंखों के आसपास की झुर्रियों को कम करने के लिए आप पाइनएप्पल का जूझ भी स्किन पर लगा सकते हैं। दरअसल, इस जूस में ब्रोमलेन एंजाइम होता है, जो आपकी स्किन से झुर्रियों की परेशानी को दूर कर सकता है। इसके लिए सप्ताह में कम से कम दो बार इस जूस को आंखों के आसपास लगाएं। इससे आपको काफी बेहतर रिजल्ट मिलेगा।

अंडे का आई पैक
आंखों के आसपास की झुर्रियों को कम करने के लिए अंडे की जर्दी से बना आई पैक भी आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपकी स्किन की टाइटनिंग बेहतर होती है। इसके लिए 1 अंडे की सफेद जर्दी निकाल लें। अब इसमें थोड़ा सा शहद या फिर एलोवेरा जेल मिक्स कर लें। इसके बाद इस पैक को आंखों के आसपास लगाएं। करीब 20 मिनट बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आंखों की झुर्रियां कम होंगी। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में तीन बार इस पैक का प्रयोग करें।

आंखों के आसपास की झुर्रियों को कम करने के लिए आप इन नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपको स्किन से जुड़ी परेशानी अधिक हो रही है, तो इस स्थिति में आप एक बार एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।