लिप्स की झुर्रियां कम करने के लिए असरदार उपायों
लिप्स के आसपास की झुर्रियों को कम करने के लिए आप कई असरदार उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रभावी उपाय-
Lips Wrinkles : बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियों की परेशानी होना काफी सामान्य है। लेकिन आधुनिक समय में कम उम्र में भी लोगों को झुर्रियों की शिकायत काफी ज्यादा हो रही है। इसका कारण धूल-मिट्टी, बदलते मौसम, प्रदूषण, गलत खानपान और लाइफस्टाइल हो सकता है। झुर्रियों को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के केमिकल्स उत्पादन का प्रयोग करते हैं। लेकिन इन उत्पादन से स्किन को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। खासतौर पर लिप्स के आसपास की स्किन काफी ज्यादा नाजुक होती है। ऐसे में लिप्स की झुर्रियों को कम करने के लिए केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें। इन प्रोडक्ट्स के बजाय आप अपने लिप्स पर नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं लिप्स की झुर्रियां कम करने के लिए असरदार उपायों के बारे में-

एलोवेरा जेल से हटाएं लिप्स की झुर्रियां
लिप्स के आसपास की झुर्रियों को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल का प्रयोग कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में एंटी-रिंकल गुण होते हैं, जो झुर्रियों को कम कर सकते हैं। इसके अलावा एलोवेरा में कई असरदार गुण होता है। लिप्स पर एलोवेरा जेल का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके इसे लिप्स और इसके आसापस लगाएं। करीब 20 से 25 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। इससे लिप्स के आसपास की झुर्रियां कम हो सकती हैं।

लिप्स की झुर्रियां हटाने के लिए इस्तेमाल करें दालचीनी पाउडर
लिप्स के आसपास की झुर्रियों को हटाने के लिए आप दालचीनी पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें सूजनरोधी गुण होता है, जिससे झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है। लिप्स की झुर्रियों को कम करने के लिए आप दालचीनी पाउडर का प्रयोग डिसटिल्ड वॉटर में मिक्स करके करें। इस मिश्रण को लिप्स की झुर्रियों पर लगाएं और करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से लिप्स को साफ कर लें। इससे झुर्रियों की परेशानी कम होगी।

विटामिन ई ऑयल लिप्स की झुर्रियां करे कम
लिप्स के आसपास की झुर्रियों को कम करने के लिए आप विटामिन ई ऑयल का प्रयोग करें। विटामिन ई ऑयल आपकी झुर्रियों को कम करने में असरदार साबित हो सकती है। इसके लिए 2 से 3 बूंद विटामिन ई ऑयल लें। अब इसे लिप्स की झुर्रियों के पास लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से लिप्स को साफ कर लें। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए रोजाना रात में इस तेल को लिप्स पर लगाकर सोएं।

लिप्स की झुर्रियां कम करे पपीता का गूदा
लिप्स के आसपास की झुर्रियां कम करने के लिए पपीते का गुदा भी फायदेमंद होता है। इसके लिए 1 से 2 टुकड़ा पपीता का गुदा लें। अब इसे लिप्स पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से लिप्स को धो लें। इससे लिप्स की झुर्रियां कम होंगी। दरअसल, पपीते में डेड सेल्स को निकालने का गुण होता है, जिससे स्किन की सिलवटों को कम करने में मदद मिलती है।

लिप्स की झुर्रियों को कम करने के लिए आप इन असरदार घरेलू उपायों का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको स्किन से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा हो रही हैं, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से ज़रूर बात करें।
