Holi Skin Care Tips: रंगों का त्योहार होली जल्द ही आने वाला है, जिसकी रौनक अभी से छाने लगी है। लोगों के घरों से लेकर बाजारों और मंदिरों में होली का उल्लास देखने को मिल रहा है। बाजार रंग बिरंगी पिचकारी से सजे हुए हैं। होली खेलना तो सबको अच्छा लगता है लेकिन इसके बाद रंग निकालना सबसे बड़ी परेशानी होती है।
रंगो के इस उत्सव को लेकर तैयारी आपने भी कर ली होगी। इसी के साथ स्किन केयर की चिंता भी लोगों को सताने लगी है। होली खेलने लोगों को पसंद तो होता है लेकिन वह अपनी स्किन और बालों का ख्याल रखना भी उतना ही पसंद करते हैं। केमिकल वाले रंग स्किन और बालों दोनों को ही इफेक्ट करने का काम करते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताते हैं जिनकी मदद से आप होली का रंग आसानी से निकाल सकेंगे। इसी के साथ आपकी स्किन और हेयर की केयर भी होगी।
खेलें केमिकल फ्री होली
आजकल होली में हर्बल रंगों के नाम पर केमिकल का इस्तेमाल काफी ज्यादा होने लगा है। अलग-अलग रंगों में केमिकल मिले होते हैं, जो स्किन को गहरे तरीके से प्रभावित करते हैं। होली खेलते समय इस बात का ध्यान रखें कि रंग हर्बल होना चाहिए। केमिकल युक्त रंगों से होली बिल्कुल ना खेलें अन्यथा स्किन पर एलर्जी और जलन की समस्या हो सकती है।
कैसे निकाले होली का रंग
बेसन और नींबू: बेसन में नींबू और दूध मिक्स कर इसका पेस्ट तैयार करें। इस स्किन पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से त्वचा को साफ कर लें।
खीरा और गुलाब जल: खीरे का रस निकालकर उसमें गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिक्स करें। अब इस पेस्ट को आप अपने चेहरे और स्किन पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे रंग भी निकल जाएगा और त्वचा के दाग धब्बे दूर हो जाएंगे।
मूली और बेसन: मूली का रस निकालकर इसमें दूध, बेसन और मैदा डाल लें। इसे कुछ देर के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इससे स्किन का सारा रंग बाहर आ जाएगा।

कैसे रखें स्किन का ध्यान
होली खेलते समय स्किन का ध्यान रखना जरूरी है। होली खेलने से पहले स्किन पर तेल, क्रीम या बॉडी लोशन जरूर लगाएं।
आप चेहरे पर जो क्रीम अप्लाई कर रहे हैं, अगर वो वॉटर प्रूफ बेस हो तो अच्छा रहेगा।
बॉडी पर तिल का तेल, ऑलिव ऑयल या सरसों का तेल अप्लाई करें। इसे लगाने से बॉडी पर रंग नहीं चढ़ेगा और नहाते समय आसानी से उतर जाएगा।
चेहरे और स्किन के साथ होंठों का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसके लिए एक अच्छा लिप बाम अप्लाई करें ताकि रंग ना चढ़े।
कैसे रखें बालों का ध्यान
होली का रंग चेहरे और स्किन पर से तो फिर भी निकल जाता है लेकिन बालों से कई दिनों तक नहीं जाता। इसके लिए होली खेलने से पहले बालों में नारियल का तेल लगाकर उन्हें अच्छी तरह से बांध लें। इससे बालों की स्कैल्प पर रंग नहीं चढ़ेगा।
इन बातों का रखें ध्यान
चेहरे स्किन और बालों के अलावा अपने नाखूनों का भी ध्यान रखें। नाखूनों पर अगर नेल पॉलिश लगा लेंगे तो इन पर रंग नहीं चढ़ेगा और पहले की तरह ही नजर आएंगे।
इसी तरह से अगर आंखों में रंग चला जाता है तो जलन की समस्या हो सकती है। इसके लिए अपनी आंखों को बचाकर रखें और कलर जाने पर तुरंत पानी से साफ करें।
फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें और मॉइश्चराइजर के साथ सनस्क्रीन भी अप्लाई करें। इससे स्किन को नुकसान नहीं पहुंचेगा और रंग भी आसानी से निकलेगा।
