घर पर बालों को ऐसे करें स्टाइल
अगर आप चाहती हैं कि बिना पार्लर गए घर पर ही अपने बालों को अच्छे से स्टाइल करें तो अपने पास जरूर रखें ये 5 प्रोडक्ट और जब चाहें आसानी से बालों को दें नया लुकI
Hairstyle Product: किसी पार्टी या फंक्शन में हम कौन-सा ड्रेस पहनेंगे और कैसा मेकअप करेंगे इसकी तैयारी हम पहले से ही करके रखते हैं, लेकिन जब बात हेयर स्टाइल की आती है तो हमें समझ नहीं आता कि कैसा हेयर स्टाइल करेंI हर बार पार्लर जा कर हेयर स्टाइल कराना संभव नहीं होता, क्योंकि ये हमारे बजट पर भारी पड़ता हैI इसलिए अगर आप चाहती हैं कि बिना पार्लर गए घर पर ही अपने बालों को अच्छे से स्टाइल करें तो अपने पास जरूर रखें ये 5 प्रोडक्ट और जब चाहें आसानी से बालों को दें नया लुकI
ड्राई शैम्पू

ड्राई शैम्पू एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसके लिए आपको पानी की जरूरत नहीं होती हैI यह एक पाउडर के रूप में होता हैIजब आपको अचानक से कभी किसी पार्टी में जाना हो और आपके बाल ऑयली हो रखें हों और आपके पास शैम्पू करने का समय नहीं हो, तो उस समय ये प्रोडक्ट आपके लिए बेस्ट हैI इसे बस आप अपने बालों पर स्प्रे करें, यह आपके बालों में से चिपचिपापन सोख लेगा और इससे आपके बाल एकदम फ्रेश नजर आने लगेंगे, जैसे शैम्पू के बाद नज़र आते हैंI
हेयरस्प्रे

जब आप अपने बालों में एक अच्छा-सा हेयर स्टाइल बनाती हैं, तो उसे सेट करने के लिए हेयर स्प्रे बहुत जरूरी होता हैI अगर आप बालों में हेयर स्प्रे नहीं करती हैं, तो आपका हेयर स्टाइल लम्बे समय तक स्टे नहीं करेगा, आप देखेंगी कि आपके बाल साइड से निकलने लगेंगेI इसलिए खूबसूरत हेयर स्टाइल के लिए इसका इस्तेमाल जरूर करेंI ये आपके बालों को नेचुरल शाइन देता हैI साथ ही फ्रिज़ हेयर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता हैI जब भी हेयर स्प्रे खरीदें तो अच्छी क्वालिटी का हेयरस्प्रे ही खरीदें, ये आपके बालों को अलट्रा वायलेट किरणों से सुरक्षित रखता हैI
हेयर वैक्स

जब आप अपने बालों को एक स्टाइल देती हैं तो बालों में हेयर वैक्स जरूर लगाएंI ये बालों को कठोर कर हेयर स्टाइल को लंबे समय तक वैसे ही रखता हैI ये सिर्फ बालों को मनपसंद आकर देने के लिए ही फायदेमंद नहीं होता, बल्कि इसके अंदर मिनरल और विटामिन भी होते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देने का काम करते हैंI
हेयर सीरम

स्वस्थ बालों के लिए हेयर सीरम को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएंI जब हेयर सीरम बालों में लगायें तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि स्कैल्प पर न लगाएं, वरना आपके बाल चिपचिपे लगेंगेI बालों में सीरम लगाने से बाल स्मूद और स्टाइलिश नज़र आते हैंI जिनके बाल बहुत पतले होते हैं, उन्हें सीरम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपके बाल और ज़्यादा पतले लगेंगेI
हेयर मास्क

बालों में हेयर स्टाइल बनाने के लिए बालों का हेल्दी होना बहुत जरूरी होता हैI हेयर मास्क बालों को हेल्दी, नरम, हाइड्रेटेड रखने और उलझने से बचाने में मदद करता हैI इसलिए बालों में नियमित रूप से हेयर मास्क का उपयोग करेंI बालों के लिए ऐसा मास्क चुनें जिसमें ऑर्गैनिक और नैचुरल इंग्रेडियंट्स होंI
