रक्षाबंधन पर किसी भी आउटफिट के साथ मिनटों में बनाएं ये हेयरस्टाइल, मिलेगा परफेक्ट लुक: Hairstyling Tips

लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाने के लिए ज्वेलरी और आउटफिट के अलावा सही हेयर स्टाइल होना भी काफी जरूरी होता है।

Hairstyle for Raksha Bandhan: रक्षाबंधन भाई बहन का सबसे बड़ा त्यौहार है। ऐसे में हर बहन इस खूबसूरत दिन पर सुंदर दिखना चाहती है। वह खुद को संवारने के लिए नई-नई चीजें ट्राई करना पसंद करती है। आपके लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बनाने के लिए ज्वेलरी और आउटफिट के अलावा सही हेयर स्टाइल होना भी काफी जरूरी होता है। क्योंकि, इससे आपका ओवर ऑल लुक अच्छा दिखता है। अगर इस रक्षाबंधन पर आप ट्रेडिशनल लुक अपना रही हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे हेयर स्टाइल लेकर आए हैं, जिसे आप मिनटों में बनाकर खुद को तैयार कर सकती हैं।

लो मेसी बन

Hairstyle for Raksha Bandhan
Low messy bun

रक्षाबंधन के मौके पर अगर आप ट्रेडिशनल कपड़े पहन रही हैं, तो मेसी बन हेयरस्टाइल बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। इसे बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपके बालों की लंबाई कंधे तक होनी चाहिए। तभी यह डिज़ाइन आप पर अच्छा लगेगा। आप अपने बालों को हेयर रोलर्स की मदद से पहले वेवी लुक दें। फिर उसका बन बना ले। उसके बाद कुछ बालों को आगे से निकालकर कर्ल कर ले। आप चाहे तो बन के साथ कोई डिजाइनर एक्सेसरीज भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

फिश टेल हेयर स्टाइल

Fish Tail Hair style
Fish Tail Hair style

इन दिनों महिलाओं के बीच फिश टेल हेयर स्टाइल काफी पॉपुलर हो रहा है। यह एक ऐसा हेयर स्टाइल है, जिसे आप सूट से लेकर साड़ी के साथ ट्राई कर सकती हैं। फिश टेल हेयर स्टाइल बनाने के लिए सबसे पहले आप बालों को दो भागों में बांट कर दोनों साइड के थोड़े बाल लेकर पतली चोटी बना लीजिए। फिर बालों को पीछे की ओर ले जाएं। आप चाहे तो बटरफ्लाई डिज़ाइन क्लिप से अपने दोनों साइड के बालों को सजा सकती हैं।

मिक्स ब्रेड हेयरस्टाइल

Mixed Braid Hair Style
Mixed Braid Hair Style

अगर आप रक्षा बंधन पर सलवार सूट या प्लाजों सूट कैरी कर रही हैं, तो ये मिक्स ब्रेड हेयरस्टाइल आपके लिए सबसे बेस्‍ट ऑप्‍शन है। इसके लिए आप सबसे पहले बालों को अच्छे से कंघी करके सुलझा लें। फिर क्राउन से बालों को मिडिल पार्टीशन में अलगे कर लें। इसके बाद अब आप दोनों साइड से बालों में फ्रेंच ब्रेड बनाते हुए बालों को पीछे ले जाएं। इसके बाद बालों को फिर से कंघी करके दोनों ब्रेड से एक ब्रेड बना लें। आप चाहे तो हेयर क्लिप या फूलों से भी बालों को अलग और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

ब्रेड पोनीटेल हेयरस्टाइल

Braid ponytail
Hairstyle for Raksha Bandhan -Braid ponytail

आप ये हेयर स्टाइल जीन्स कुर्ती से लेकर सूट पर ट्राई कर सकती हैं। यह देखने में काफी कठिन लगता है। लेकिन, इसे बनाना काफी आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले क्राउन से बालों को साइड पार्टीशन कर लें। फिर अब साइड से बालों में ब्रेड बनाते हुए कानों तक ले जाएं। फिर बालों को धीरे से कंघी करके फैंसी रबर बैंड की मदद से बांध ले। आप चाहे तो ब्रेड में फैंसी छोटे छोटे क्लिप्स लगाकर सजा सकती हैं।

हाफ अप ब्रेडड बन

Half up braided bun
Hairstyle for Raksha Bandhan -Half up braided bun

लड़कियों के बीच यह हेयरस्टाइल काफी पॉपुलर हो चुका है। ये आप किसी भी आउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं। इस हेयर स्टाइल में आधे बालों का बन बनाया जाता है। जबकि, बाकी बालों को कर्ल करके खुला छोड़ा जाता है। इसके लिए सबसे पहले आप बालों को क्राउन एरिया से अलग करके तीन हिस्सों में बांट कर फ्रेंच ब्रेड बना लीजिए। फिर इस ब्रेड से ऊपर की ओर से बन बना ले और बाकि के बालों को कर्ल करके खुला रख सकती हैं। आप बन को सेट करने के लिए फैंसी पिंस का इस्तेमाल करें।