चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में बालों की एक खास भूमिका होती है। लंबे घने वे स्वस्थ बाल सभी के आकर्षण का केंद्र बनते हैं। परंतु बदलते मौसम, धूल और मिट्टी से संपर्क के कारण बालों को नुकसान पहुंचता है। वे रूखे व बेजान होकर झड़ने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है। कि बालों की खूबसूरती का भी विशेष ध्यान रखा जाए। इसलिए हम बता रहे हैं। ऐसे नुस्खे जिनसे आप अपने बालों को स्वस्थ व सुंदर बनाएं रख सकती हैं।

बालों को रिन्स करें
बालों को शैपूं करने के बाद तौलिए से पोंछ लें। दो बड़े चम्मच दही में दो बड़े चम्मच मेयोनीज मिलाकर इस मिश्रण को बालों में लगाएं । 10-12 मिनट के बाद बालों को रिन्स कर लें। आखिर में बालों को ठंडे पानी से ही रिन्स करें।

कंडीशनर करें
शैंपू किए हुए बालों में एक अंडें में दो बड़े चम्मच मेयोनीज मिक्स करके बालों मेंलगाएं। बालों में चैड़े दांतों की कंघी से इस मिश्रण को सारे सिर में अच्छी तरह से फैला लें। इसके बाद शाॅवर  कैप पहनकर 20-30 मिनट तक ऐसे ही रहें। उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। यह एक असरकार कंडीशनर का काम देने के साथ ही बालों को पर्याप्त नमी व अतिरिक्त चमक भी देगा। जिससे दो मुहें बाल भी ठीक होने लगते हैं। 

हेयर स्प्रे लगाएं
बिखरे और उड़े -उड़े बालों को शांत करने के लिए हेयर ब्रश पर हेयर स्प्रे लगाएं। फिर उसके बाद बालों में ब्रश करें। इससे बाल अच्छी तरह से सैट हो जाएंगें।

बालों में दही लगाएं
मेंहदी में 2 चम्मच आंवला और शिकाकाई पाउडर मिलाकर गर्म पानी में रात-भर के लिए भिगोकर रखें। अगले दिन इस मिश्रण को दही में मिलाकर बालों में लगाएं। ऐसा महीने में एक या दो बार अवश्य करें। इससेबाल घने एवं स्वस्थ प्रतीत होते हैं।

मूस और जैल के प्रयोग से बचें
अक्सर लोग बालों को सैट करने के लिए मूस व जैल का इस्तेमाल करते हैं इसलिए अगर आपके बाल जरूरत से ज्यादा पतले या सीधे हैं तो मूस और जैल का प्रयोग ना ही करें तो अच्छा है।

गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें
सर्दियों के मौसम में लोग बालों को गर्म पानी से धोते हैं जोकि गलत है। इसलिए बालों को शैंपू करने के बाद ठंडे पानी से धोएं। अगर ज्यादा ठंडा है तो पानी ऐसे गर्म करें ताकि शीत मर जाए।