आप सभी की पसंदीदा खाद्य सामग्रियों में से एक है चावल। जिसका इस्तेमाल हम कई तरह से करते हैं। यहां तक कि भोजन के अलावा त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी चावल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि चावल के पानी से बालों को कई गुना तक खूबसूरत और घाना बनाया जा सकता है। आइए जानें कैसे –
बालों को मजबूत बनाता है
राइस वॉटर यानी चावल के पानी से बाल मजबूत होते हैं यदि आप मजबूत बालों की तलाश में हैं, तो बालों के लिए चावल के पानी का उपयोग करना एक अच्छा तरीका है। चावल में अमीनो एसिड बालों की जड़ों को मजबूत करता है। इसमें इनोसिटोल मौजूद होता है जो कार्बोहइड्रेट होता है और बालों को काफी हद तक मजबूती प्रदान करता है। राइस वॉटर से बाल आसानी से सुलझ जाते हैं और उनका टूटना भी कम हो जाता है।
बालों में शाइनिंग लाता है
बालों के लिए चावल के पानी का उपयोग करना बालों को चमकदार और मुलायम बनाने का एक आसान तरीका है। चावल का पानी विशेष रूप से हवा में प्रदूषण के खिलाफ सुरक्षा की एक परत बनाता है। राइस वॉटर एक नैचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है जो बालों में प्राकृतिक चमक पैदा करता है।
स्प्लिट एंड्स कम करे
चावल में तथा उसके पानी में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए यह बालों को दो-मुंहे होने से बचाता है। हफ्ते में कम से कम 2 बार चावल के पानी से बाल धोने से स्प्लिट एंड्स की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाती है।
डैंड्रफ़ से निजात
चावल के पानी से बालों को धोने से डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकता है साथ ही यह बालों में होने वाली खुजली और डॉयनेस को भी कम करता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
1. एक कप पानी में एक कप चावल भिगोएं । इसे 12 से 24 घंटे तक भीगा रहने दें।
2. जब चावल का पानी तैयार हो जाता है तब पहले अपने बालों को अच्छी तरह से शैम्पू और कंडीशन करें ।
3. सामान्य पानी से साथ शैम्पू और कंडीशनर अच्छी तरह बालों से धो लें।
4. इसके बाद अपने बालों पर चावल का पानी डालें और इसके बाद बालों को ऐसे ही छोड़ दें।
