Fake Bangs Hacks: एक सा लुक भला आप कितने दिन तक रख सकती हैं। हर थोड़े दिनों में आपको अपने लुक्स को चेंज करना ही पड़ता है। कपड़ों से ज्यादा लड़कियां अपने बालों में बदलाव लाना पसंद करती हैं। हेयर स्टाइल चेंज कर आप अपना पूरा लुक ही बदल सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको बैंग लुक के लिए डीआईवाई बताएंगे।
जब भी आप कोई नया हेयरकट लेती हैं, तो जब तक आपके बाल दोबारे से पूराने शेप में न आ जाएं आप दूसरा हेयर कट नहीं ले सकती हैं। इसके लिेए आपको इंतजार करना पड़ता है। इन परेशानियों का सामना सबसे ज्यादा बैंग्स लुक के बाद करना पड़ता है। बैंग्स लुक के लिए एक बार आप अपने बालों को कटवा ले तो फिर आपको उनके बड़े होने तक का इंतजार करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं होता है।
बन के साथ बैंग्स लुक

अगर आप बन के साथ बैंग्स लुक ट्राई करने का सोच रही हैं। तो आपको इसके लिए सबसे पहले सारे बालों को पीछे ले जाकर हाई पोनीटेल बनाना होगा। अब आप पोनीटेल के उपरी हिस्से से थोड़े बाल आगे लाकर फोरहेड के उपर बैग्स की तरह बनाएं और उसी बालों की मिडिल लेंथ से आप पिन की मदद से एक बन बनाएं। अब आप पोनीटेल के नीचे के बचे हुए बालों को बन के उपर रैप करती जाएं। आखिरी में पिन्स की मदद से बालों को सिक्योर करें। और लीजिए आपका बन बैैंग्स लुक तैयार है।
पोनीटेल बैंग्स लुक

बैंग्स लुक को सबसे ज्यादा पोनीटेल के साथ ही पसंद किया जाता है। ऐसे में फेक पोनीटेल बैंग्स लुक के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरुरत नहीं होगी। इसके लिए आप अपने ईयर के पीछे से लेकर दूसरी साइड ईयर्स तक के बालों को कॉम्ब करके हाई पोनीटेल बनाएं। इसके बाद आप पीछे के बचे हुए बालों से सिंपल ब्रेड बनाएं। आखिरी में आप कुछ बाल छोड़कर ब्लैक रबर लगाएं। अब आप इस ब्रेड को पोनीटेल के बीच से बालों से निकालकर लाएं। इस तरह आपकी ब्रेड तो पोनीटेल के पीछे के बालों में छिप जाएगी और ब्रेड में जो बाल आपने छोडे़ थे, वह बैंग्स लुक देंगे। इसके बाद आप ब्रेड को सिक्योर करने के लिए रबर की जगह पर हेयर पिन लगाएं। आपका पोनीटेल बैंग्स लुक रेडी है।
ओपन हेयर बैंग्स लुक

फेक बैैंग्स के साथ ओपन हेयर रखना थोडा मुश्किल हो सकता है, लेकिन नामुमकिन नहीं। अपने बालों को खुले रखने के साथ आप बैंग्स लुक कैरी कर सकती हैं। हालांकि इसके लिए आप अपने नैचुरल हेयर का इस्तेमाल नहीं कर सकती। इसके लिए आपको फेक बैैंग्स का सहारा लेना होगा। बाजार में आसानी से आपको फेक बैंग्स मिल सकते हैं। जिसे आप हेयर क्लिप से लगाकर ओपन हेयर बैंग्स लुक रेडी कर सकती है।
