अगर आप सोचें कि आपके बालों की खूबसूरती एक दिन में बढ़ जाएगी तो ऐसा नहीं होता है। लंबे बाल पाने और उनकी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए थोड़ी मेहनत तो करनी पड़ेगी। लंबे और मजबूत बाल के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल एक अच्छा विचार है। हीना आपके बालों को टूटने से बचाता है और चमक भी लाता हैं। हीना के साथ अगर कुछ ऐसी सामग्रियां जोड़ दें जो कि बालों को और खूबसूरत बनाएं तो ज्यादा अच्छा नतीजा मिलेगा। यहां ऐसे ही तरीके बताएं जो रहे हैं जो कि बालों की सेहत, उसके विकास और चमक के लिए बड़े काम के साबित हो सकते हैं।

आंवला और हीना

आंवला विटामिन सी से भरपूर होने के कारण बालों के विकास को बढ़वा देता है और कोलेजन के स्तर को भी बढ़ाता है। मिश्रण बनाने के लिए, आधा कप हीना और दो बड़ा चम्मच आंवला को एक चौथाई कप गर्म पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। 10-12 घंटे के लिए इसे रख दें। हीना आसपास की त्वचा पर न लगें इसके लिए त्वचा पर नारियल का तेल लगा लें।  हाथों की सुरक्षा के लिए हाथों में दस्ताने पहन लें और बालों पर अच्छे से लगा कर 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

हीना और एलोवेरा

एलोवेरा में कंडीशनिंग के गुण होते है जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। पेस्ट बनाने के लिए  2-3 बड़े चम्मच हिना और 1 चम्मच एलोवेरा को मिलें। सिर के आसपास नारियल का तेल लगाकर और हाथों में दस्ताने पहन लें। तैयार मिश्रण को बालों पर अच्छे से लगा लें। सिर को शॉवर कैप से ढककर 3-4 घंटे के लिए रख दें और नॉर्मल शैम्पू से बालों को ठंडे पानी से धों लें।

हीना और चुकंदर

चुकंदर बालों के झड़ने और टूटने से रोक सकता हैं। साथ ही चुकंदर एंटीआक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुणों से भरपूर होता है जो डैंड्रफ को हटाने में काफी हद तक मदद करता हैं और बालों का विकास करता है। इसके लिए हीना और चुकंदर का पेस्ट बनाना होगा। पेस्ट बनाने के लिए एक बर्तन में 1 कप कीसा हुआ चुकंदर और आधा कप पानी डालकर गैस पर मीडियम आंच रखें। उबाल आ जाने पर गैस की आंच धीमी कर दें और मिश्रण को आधा होने तक उबालें। उबल जाने पर गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें। ठंडा हो जाने पर मिक्सर के जार में बारीक पीसकर प्यूरी बनाकर एक बर्तन में निकाल लें और 1 कप हीना डालकर एक चम्मच से अच्छे मिलाकर 2 घंटे के लिए रख दें। बालों के आसपास नारियल का तेल लगा लें और हाथों में दस्ताने पहन लें। एक ब्रश की मदद से बालों पर अच्छे से कवर कर के हीना लगाएं और 2-3 घंटे के लिए रखें। कोई भी नॉर्मल शैंम्पू से ठंडे पानी से धो लें। ध्यान रहे कि शैम्पू के बाद कोई भी कंडिशनर नही लगाना है। इस तरह हीना लगाने से बालों में चमक आती है और बाल मजबूत बनते हैं।

फ्लॉलेस स्किन के लिए इस तरह करें ऐपल साइडर विनेगर का इस्तेमाल

घर पर जरूर ट्राय कीजिए 5 फ्यूजन समोसा रेसिपी