Styling Hacks for the Beach: जब भी हम तैयार होते हैं तो अपने आउटफिट और मेकअप के साथ-साथ हेयरस्टाइल पर भी उतना ही फोकस करते हैं। यूं तो बालों को स्टाइल करने के लिए आप ब्रेड से लेकर बन तक बना सकती हैं, लेकिन बीची वेव्स लुक से बेस्ट और क्या हो सकता है। यह लुक ना केवल आपके बालों को एक वॉल्यूम देता है, बल्कि यह एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जो हर ओकेजन के लिए एकदम परफेक्ट है। चाहे आप बीच पर जा रहे हों, ब्रंच के लिए या फिर बस हॉलिडे पर आप एक स्टाइलिश लुक में नजर आना चाहती हों, बीची वेव्स लुक बेहद ही खास लगता है।
अमूमन यह देखने में आता है कि महिलाएं परफेक्ट वेवी लुक पाने के लिए पार्लर का रुख करती हैं। जबकि इसके लिए आपको सैलून में घंटों बिताने की ज़रूरत नहीं है। कुछ सरल स्टाइलिंग हैक्स और कुछ इनसाइडर टिप्स के साथ, आप खूबसूरत बीची वेव्स लुक क्रिएट कर सकती हैं। तो, अब देर किस बात की, बस अपने स्टाइलिंग टूल्स लें और कुछ आसान ट्रिक्स अपनाएं, ताकि आप परफेक्ट बीची वेव हेयरस्टाइल पा सकें-
Also read: बीच पार्टी में स्टाइलिश दिखने के लिए पहनें इस तरह के आउटफिट: Beach Party Outfits
सी-सॉल्ट स्प्रे का लें सहारा

सी-सॉल्ट आपके बालों में टेक्सचर एड करता है और नेचुरल वेव्स लुक को और भी बेहतर बनाता है। इसलिए, अगर आप खुद को स्टाइल करते हुए परफेक्ट बीची वेव्स लुक पाना चाहती हैं तो घर पर ही सी-सॉल्ट स्प्रे बनाकर इसका इस्तेमाल करें। इसके लिए आप एक स्प्रे बोतल में पानी, सी-सॉल्ट और थोड़े कंडीशनर को डालकर मिक्स करें। अब अपने बालों को धोने के बाद आप नम बालों पर सी-सॉल्ट स्प्रे का इस्तेमाल करे। इसके बाद, आप बालों को जेंटल तरीके से स्क्रंच करें।
बनाएं ब्रेड
अगर आप नो हीट स्टाइलिंग तरीका अपनाकर अपने बालों को वेव्स लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आप ब्रेडिंग का सहारा भी ले सकती हैं। एक बार ब्रेड बनाने के बाद जब आप अगले दिन बालों को ओपन करती हैं तो आपको एक डिफाइन वेव्स हेयर लुक मिलता है। इसके लिए आप सोने से पहले, गीले बालों को सेक्शन में बांट लें और अब हर सेक्शन से लूज ब्रेड बनाएं। अगली सुबह, ब्रेड्स को खोलें और फिर बालों में हल्के से अपनी उंगलिया फिराएं। आप देखेंगी कि आपके बालों का टेक्सचर एकदम से बदल गया है।
करें ट्विस्ट और पिन

यह एक सिंपल तरीका है, जिसकी मदद से आप बालों को बेहद आसानी से वेव्स लुक दिया जा सकता है। इस हैक की मदद से बालों को सुखाते समय कर्ल करने से अधिक क्लीयर वेव्स लुक मिलता है। इस हैक को अपनाने के लिए जब आपके बाल गीले हों, तो बालों के कुछ हिस्से लें, उन्हें ट्विस्ट करें और उन्हें अपने स्कैल्प पर पिन करें। जब तक आपके बाल सूख न जाएं, उन्हें लगा रहने दें। पिन निकालें और बस आपके बालों को वेव्स लुक मिल जाएगा।
ड्राई शैम्पू की लें मदद
ड्राई शैम्पू की मदद से भी बालों को बीची वेव्स लुक देने में मदद मिलती है। ड्राई शैम्पू तेल को सोख लेता है और वॉल्यूम बढ़ाता है, जिससे वेव्स लुक अधिक फ्रेश और डिफाइन लुक देता है। यह तरीका तब सबसे अधिक काम आता है, जब आपके बाल वॉश ना हो और ऐसे में आपको उसे एक बीची वेव्स लुक देने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हो। इसके लिए आप दूसरे दिन बालों की जड़ों में ड्राई शैम्पू लगाएं और फिर अपने बालों को वेव्स लुक देने के लिए उन्हें स्क्रंच करें।
फ्लैट आयरन से पाएं वेव्स लुक

अगर आपके पास फ्लैट आयरन है तो भी आप उसकी मदद से वेव्स लुक क्रिएट कर सकती हैं। दरअसल, फ्लैट आयरन का घुमाव बीची वेव्स लुक की नकल करता है। इससे आपके बाल अधिक नेचुरल और वेव्स लुक देते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप अपने बालों के छोटे-छोटे हिस्से लें, फिर उन्हें एक फ्लैट आयरन से होल्ड करे। अब आप आयरन को 180 डिग्री घुमाएं और बालों के शाफ्ट के नीचे ग्लाइड करें। अधिक नेचुरल वेव्स लुक के लिए हर सेक्शन को अल्टरनट डायरेक्शन में ट्विस्ट करें।
अपनाएं ट्विस्ट बन तरीका
परफेक्ट बीची वेव्स लुक पाने के लिए ट्विस्ट बन तरीका भी एक अच्छा आइडिया है। जब आप अपने बालों को रातभर ट्विस्ट रातभर एक बन बनाकर रखते हैं तो इससे अगली सुबह बिना हीट के भी आपके बाल अधिक नेचुरल और सॉफ्ट वेव्स लुक देते हैं। यह हैक थोड़े नम बालों पर सबसे अच्छा काम करता है ताकि बालों के सूखने पर आपको वेव्स लुक मिल सके। इसके लिए आप सोने से पहले अपने गीले बालों को अपने सिर के ऊपर एक ढीले बन के रूप में ट्विस्ट करें। इसी बन को बनाकर सो जाएं और सुबह इसे खोल दें। अब अपनी गर्दन को थोड़ा धीरे से हिलाएं। बस आपके बीची वेव्स हेयर लुक तैयार है।
ट्विस्टेड रोप से पाएं वेव्स लुक

यह भी एक नो हीट स्टाइलिंग तरीका है, जिसमें आप बेहद ही आसानी से बालों को नेचुरल वेव्स लुक दे सकती हैं। इसमें आप बालों को रोप की तरह ट्विस्ट करती हैं, जिससे अधिक डिफाइन लुक मिलता है। इस हैक को अपनाकर आप अपने बालों को अधिक लंबे समय तक वेव्स लुक दे सकती हैं। खासकर, अग आप अपने बालों को अधिक टाइटली ट्विस्ट करती हैं। ट्विस्टेड रोप से वेव्स लुक पाने के लिए सबसे पहले अपने गीले बालों को दो भागों में विभाजित करें, प्रत्येक भाग को रस्सी की तरह कसकर मोड़ें, और सिरों को छोटे बन में पिन करें। उन्हें सूखने दें या रात भर ऐसे ही सो जाएं। सुबह, उन ट्विस्ट को खोलें और अपने सिर को हल्का सा हिलाएं और बस आपके परफेक्ट बीची वेव्स हेयर लुक तैयार है।
