Korean Hair Care: नमी भरा मौसम बालों के लिए किसी दुश्मन से कम नहीं होता। चिपचिपापन, पसीना, और ह्यूमिडिटी बालों को रुखा, फ्रिज़ी और बेजान बना देते हैं। ऐसे मौसम में आपके बालों को ज़रूरत होती है एक ऐसे हेयरकेयर रूटीन की जो उन्हें पोषण भी दे और मौसम के असर से भी बचाए। कोरियन हेयरकेयर रूटीन अपनी लेयर्ड टेकनीक और नैचुरल इंग्रेडिएंट्स की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर है। आइए जानते हैं एक ऐसा स्टेप-बाय-स्टेप कोरियन हेयरकेयर रूटीन जो नमी वाले मौसम में भी आपके बालों को हेल्दी और शाइनी बनाए रखे।
स्कैल्प क्लीनिंग से करें शुरुआत
कोरियन हेयरकेयर की पहली स्टेप होती है स्कैल्प को अच्छी तरह से साफ करना। नमी में स्कैल्प पर ऑयल और डस्ट जल्दी जमते हैं जिससे डैंड्रफ और खुजली की समस्या होती है। एक जेंटल स्कैल्प स्क्रब या स्कैल्प क्लींजर से हफ्ते में एक बार स्कैल्प की डीप क्लीनिंग करें।
माइल्ड शैम्पू से धोएं बाल
कोरियन महिलाएं हेवी केमिकल शैम्पू से दूर रहती हैं। नमी वाले मौसम में बालों को दिन छोड़कर माइल्ड, सल्फेट-फ्री शैम्पू से धोएं ताकि स्कैल्प साफ भी रहे और नैचुरल ऑयल्स भी न छीनें। टी ट्री ऑयल या पुदीने वाले शैम्पू इस मौसम के लिए बेहतरीन रहते हैं।
हाइड्रेटिंग कंडीशनर लगाना न भूलें
कोरियन रूटीन में हाइड्रेशन सबसे अहम हिस्सा होता है। वॉश के बाद एक हल्का लेकिन हाइड्रेटिंग कंडीशनर ज़रूर लगाएं। इससे बाल फ्रिज़-फ्री रहते हैं और नमी का असर कम होता है। ध्यान रहे कंडीशनर सिर्फ बालों की लेंथ पर लगाएं, स्कैल्प पर नहीं।
हेयर एसेन्स या टॉनिक का करें इस्तेमाल
शैम्पू और कंडीशनर के बाद कोरियन महिलाएं हेयर एसेन्स या टॉनिक यूज़ करती हैं जो बालों को पोषण देने के साथ-साथ स्कैल्प को भी हेल्दी बनाए रखता है। इसमें अक्सर स्नेल म्यूकस, जिनसेंग या ग्रीन टी जैसे इंग्रेडिएंट्स होते हैं जो बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं।
लीव-इन कंडीशनर या सीरम लगाएं
ह्यूमिडिटी में फ्रिज़ को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। एक लाइटवेट लीव-इन क्रीम या सीरम, जो सिलिकॉन-फ्री हो, बालों को स्मूद और मैनेजेबल बनाए रखता है। इसे बालों की लेंथ और एंड्स पर लगाएं और अच्छे से फैलाएं।
हीट से बचें
कोरियन हेयरकेयर रूटीन में हीट टूल्स से दूरी रखना एक जरूरी स्टेप है। नमी में हेयर ड्रायर या स्ट्रेटनर का ज़्यादा इस्तेमाल बालों को और भी फ्रिज़ी बना सकता है। बालों को नेचुरली सुखने दें और चाहें तो माइल्ड हेयर मिस्ट या एंटी-फ्रिज़ स्प्रे का इस्तेमाल करें।
हफ्ते में एक बार डीप ट्रीटमेंट ज़रूरी है
नमी वाले मौसम में भी बालों को डीप ट्रीटमेंट की ज़रूरत होती है। हफ्ते में एक बार हेयर मास्क लगाएं जिसमें केराटिन, कोलाजेन या प्रोटीन हो। यह बालों को अंदर से मज़बूत करता है और फ्रिज़ को लंबे समय तक कंट्रोल में रखता है।
अगर आप इस कोरियन हेयरकेयर रूटीन को रेगुलर फॉलो करें, तो नमी भरे मौसम में भी आपके बाल न सिर्फ स्मूद और शाइनी रहेंगे बल्कि कम टूटेंगे और हेल्दी दिखेंगे। याद रखें, बालों की देखभाल में कंसिस्टेंसी सबसे ज़रूरी होती है।
