Holi Hair Care Tips
Holi Hair Care Tips

होली में बालों को बेजान होने से बचाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो: Holi Hair Care Tips

होली में अब महज कुछ ही दिन बाकी हैं और जैसे-जैसे त्योहार पास आता है, रंगों और धमाल का जश्न बढ़ने लगता है। होली के रंगों में रंगी गुलाल और पानी का उत्सव तो मजेदार होता है, लेकिन इसके बाद बालों की स्थिति देखकर काफी परेशानी होती है।

Holi Hair Care Tips: होली में अब महज कुछ ही दिन बाकी हैं और जैसे-जैसे त्योहार पास आता है, रंगों और धमाल का जश्न बढ़ने लगता है। होली के रंगों में रंगी गुलाल और पानी का उत्सव तो मजेदार होता है, लेकिन इसके बाद बालों की स्थिति देखकर काफी परेशानी होती है। देखा जाए तो होली के दिन सबसे ज्यादा असर बालों और त्वचा पर ही पड़ता है। रंगों का सीधा असर बालों पर पड़ता है, जो उन्हें सूखा और बेजान बना सकता है। लेकिन कुछ आसान सेफ्टी टिप्स अपनाकर आप अपने बालों को होली के रंगों से सुरक्षित रख सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आप अपने बालों को रंगों से बचा सकते हैं और वे सुंदर और स्वस्थ बने रहेंगे। चलिए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

Conditioner Benefits
conditioner

सबसे पहले, आपको अपने बालों को सुरक्षा देने की जरूरत होगी। इसके लिए आप कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। होली खेलने से एक दिन पहले अपने बालों में कंडीशनर और सीरम लगाएं। इससे आपके बालों पर एक सुरक्षा की परत बन जाएगी, जो रंगों के नुकसान से बचाएगी और बालों को ज्यादा नुकसान नहीं होने देगी।

होली का त्योहार रंगों और खुशी का होता है, लेकिन इस दौरान बालों और स्कैल्प पर रंगों का बुरा असर भी हो सकता है। खासकर उन महिलाओं के लिए जिनके बाल लंबे होते हैं। लंबे बालों को अगर बिना किसी सुरक्षा के रंगों से संपर्क में आने दिया जाए, तो ये उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए, महिलाओं को होली खेलने से पहले अपने बालों को अच्छे से बांधना चाहिए और अगर संभव हो तो एक जूड़ा बना लेना चाहिए। जूड़ा बनाने से बालों का संपर्क रंगों से कम होगा और वे सुरक्षित रहेंगे।

स्कैल्प भी बहुत सेंसिटिव होती है, खासकर जब रंगों में केमिकल होते हैं, तो यह आसानी से जल सकता है या खुजली की समस्या हो सकती है। स्कैल्प को बचाने के लिए होली खेलने से पहले नींबू के रस का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। नींबू का रस स्कैल्प पर लगाने से त्वचा की सुरक्षा होती है और रंगों के प्रभाव से बचाव होता है। आप नींबू का रस हल्के हाथों से स्कैल्प पर लगाएं और कुछ समय के लिए उसे छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से मसाज करें ताकि यह अच्छे से अवशोषित हो सके। फिर जब होली खेलने के बाद आप बाल धोएंगे तो आपके कलर आसानी से निकल जाएंगे।

Rosemary Hair Oil
Rosemary Hair Oil

होली खेलने से कुछ घंटे पहले अपने बालों में अच्छे से तेल लगा लें। यह तेल की परत आपके बालों को रंगों से बचाएगी और उनके टेक्सचर को भी सुरक्षित रखेगी। होली खेलने के बाद जब आप बाल धोएंगे, तो तेल के साथ रंग भी निकल जाएंगे, और इस तरह आपके प्राकृतिक बाल सुरक्षित रहेंगे। बालों में आप सरसों से लेकर नारियल का तेल लगा सकते हैं। ये बालों को रंगों से बचाने के लिए बिल्कुल अच्छा ऑप्शन है। ये बालों को अंदर से नरिश करता है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...