Hairstyle for Summer
Hairstyle for Summer

रंगों से बालों को बचाने के लिए बनाएं ये हेयर स्टाइल: Holi Hair Style Ideas

चलिए जानते हैं कुछ ऐसे हेयर स्टाइल के बारे में जिन्हें आप होली में ट्राई कर सकते हैं और यह आपके हेयर को रंगों से बचाएंगे।

Holi Hairstyle Ideas: होली के दिन रंगों से बचने के लिए और साथ ही एक स्टाइलिश और आरामदायक हेयरस्टाइल अपनाने के लिए, आपको ऐसे हेयरस्टाइल्स चुनने चाहिए जो न केवल बालों को रंगों से बचाएं, बल्कि आपको आराम भी दें। होली के दौरान बालों को सुरक्षित रखने के लिए आप ऐसे हेयरस्टाइल्स बना सकती हैं जो बालों को ढक लें और रंगों से उनका कांटैक्ट कम कर दें। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे हेयर स्टाइल के बारे में जिन्हें आप होली में ट्राई कर सकते हैं और यह आपके हेयर को रंगों से बचाएंगे।

Holi Hairstyle Ideas-curly low bun hairstyles
curly low bun hairstyles

सबसे पहले, अपने बालों को अच्छे से कंघी करें। फिर, एक लो बन बनाने के लिए बालों को गर्दन के निचले हिस्से में एक साथ इकट्ठा करें।
बालों को हल्के से गूथें, फिर इन्हें सॉफ्ट तरीके से बांधें ताकि बालों पर ज्यादा खिंचाव न हो।
अब इसे एक सुंदर बन में बदलें और हेयर पिन से इसे सेट करें।

पहले बालों को अच्छे से कंघी करके दो हिस्सों में बांटें।
अब दोनों हिस्सों को थोड़ा-थोड़ा लेकर एक दूसरे के ऊपर-नीचे करते हुए, एक फिशटेल ब्रेड बनाएँ।
जब पूरी चोटी बन जाए, तो इसे धीरे से लूज करें ताकि यह थोड़ी फ्लफी दिखे।
आखिर में, चोटी को बालों के बाकी हिस्सों से बांधने के लिए हेयर टाई का इस्तेमाल करें।
फिशटेल ब्रेड एक ऐसी चोटी है जो पूरे बालों को कवर करती है और रंगों से भी सुरक्षा करती है।

सबसे पहले, बालों को अच्छे से कंघी करें और हल्का सा वॉल्यूम बढ़ाने के लिए बैक के बालों में थोड़ा सा पॉफ बनाएं।
फिर, बालों को साइड में लाकर एक ढीला पनी बांधें।
पनी के ऊपर के हिस्से को सॉफ्ट और फ्लोइंग बनाकर हेयर पिन से सेट करें, ताकि वह ज्यादा आकर्षक लगे।
आप चाहें तो साइड पनी को थोड़ा लूज छोड़ सकते हैं, ताकि यह नेचुरल लुक दे।

Half up, half down
Half up, half down hair style

सबसे पहले, बालों का आधा हिस्सा ऊपर उठाएं। इसे एक छोटे से पोनीटेल में बांधें।
बाकी बालों को नीचे छोड़ दें। अगर चाहें तो नीचे के बालों को हल्का सा कर्ल कर सकते हैं।
ऊपर के हिस्से को लूज या टाइट बांध सकते हैं, और इसे एक प्यारी सी हेयर क्लिप से सजाने का विकल्प भी है।

इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को कंघी करें।
इसके बाद, सभी बालों को एक साथ लेकर हाई पोनीटेल बनाएं। अब आप पोनीटेल के निचले हिस्से से थोड़े से बाल लें और उसे लगाई गई रबर पर रैप करें।
अब आप पोनीटेल हेयर से थ्री स्ट्रैंड ब्रेड बनाएं और अंत में रबर की मदद से सिक्योर करें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...