बालों को पोषण देने के लिए एप्पल साइडर सिरका का उपयोग करें
एप्पल साइडर सिरका बालों को बढ़ने में और बालों को घना बनाने में मदद करता है।
- 75 मिलीलीटर सिरका के साथ एक लीटर फ़िल्टर्ड पानी को मिलाकर एक घोल बनाएं।
- बाल धोने के बाद आखिर में एक कप घोल से बाल धो लें।
स्वस्थ बालों के लिए अरंडी के तेल से मालिश करें
![](https://i0.wp.com/grehlakshmi-images2.kreatio.net/w-images/31af0daf-693b-47fc-b6e7-70bf6dcb96c4/1/Casteroil-700x347.jpg?w=700&ssl=1)
अरंडी का तेल ओमेगा 3 फैटी एसिड में समृद्ध है और विटामिन ई भी इसमें मौजूद है।
- अरंडी के तेल में कोई भी आवश्यक तेल जैसे लैवेंडर, थाइम, पेपरमिंट, नारियल, जैतून या बादाम का तेल मिलाएं।
- इस तेल से अपने स्कैल्प पर कम से कम आधे घंटे तक मालिश करें। रात भर के लिए छोड़ दें और अगली सुबह अपने बालों को एक हल्के शैम्पू से धो लें।
मेथी- बालों की ग्रोथ के लिए बेस्ट होम रेमेडी
![](https://i0.wp.com/grehlakshmi-images3.kreatio.net/w-images/1f0b6fda-6be8-4e7b-a745-82f224ed1785/1/methiseeds-700x347.jpg?w=700&ssl=1)
यह बालों के विकास के लिए सबसे लोकप्रिय घरेलू उपचारों में से एक है।
- एक चम्मच मेथी के बीज लें और उन्हें रात भर के लिए पानी में भिगो दें।
- अगले दिन, इन बीज को छान लें और बचे हुए पानी से बाल धो लें।
- इसे 3-4 घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दें और बाद में, गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
बालों के लिए सुपर फूड है अंडा
![](https://i0.wp.com/grehlakshmi-images4.kreatio.net/w-images/a9d3f068-6655-4b4d-a59b-39eb53294955/1/Egg-700x347.jpg?w=700&ssl=1)
एक अंडा प्रोटीन, लोहा, जस्ता, आयोडीन, और फास्फोरस के साथ एक सुपर फूड है।
- अंडे के सफेद भाग को थोड़े से शहद और 1 चम्मच जैतून के तेल के साथ मिलाएं।
- अपने स्कैल्प पर लगाने के लिए एक स्मूथ पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर, माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें।
नारियल बालों के टूटने को कम करें
![](https://i0.wp.com/grehlakshmi-images2.kreatio.net/w-images/b2917919-6bda-437d-84b8-e2d9c8451068/1/Coconutoil1-700x347.jpg?w=700&ssl=1)
बालों के झड़ने को रोकने और बालों के विकास के लिए नारियल का दूध बहुत फायदेमंद होता है। यह दूध पोटेशियम, आयरन, और वसा से भरपूर होता है जो बालों के टूटने को कम करने में मदद करता है।
- पानी में कुछ ताजा कसा हुआ नारियल मिलाएं।
- इस घोल को 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पैन में रखें।
- इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसे अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं।
- 20-25 मिनट के बाद, बालों को गुनगुने पानी से धो लें।
ये भी पढ़ें
कुछ इस तरह से रखें अपने खूबसूरत कलर बालों का ध्यान
ऑयली हेयर और स्कैल्प के लिए असरदार हेयर मास्क
घर पर ही बनाएं प्राकृतिक हेयर प्रोडक्ट्स