Overview: हेयर परफ्यूम से जुड़े अमेजिंग हैक्स
हेयर परफ्यूम से जुड़े कुछ ऐसे अमेजिंग हैक्स हैं, जो आपके बेहद काम आ सकते हैं।
Hair Perfume Hacks: हम सभी चाहती हैं कि हमारे बाल एकदम फ्रेश नजर आएं। लेकिन बालों में पूरे दिन ताजगी और खुशबू बनाए रखना इतना भी आसान नहीं होता है। अक्सर पसीना, धूल, धूप और रोज़ाना की स्टाइलिंग बालों की सारी महक चुरा लेती है। यूं तो मार्केट में कई तरह के हेयर परफ्यूम मिलते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि हर बार इनका ही इस्तेमाल किया जाए। अगर आप चाहें तो कुछ आसान हैक्स आजमाकर अपने बालों की खुशबू को बेहद आसानी से बनाए रख सकती हैं। इसके अलावा, आप खुद घर पर भी हेयर परफ्यूम बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
जी हां, ऐसे कई हेयर परफ्यूम हैक्स होते हैं, जो बालों की नेचुरल तरीके से केयर करने और उनकी खुशबू को बनाए रखने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, ये आपके बालों का बेहतर तरीके से ख्याल भी रखते हैं, जिससे वे अधिक सॉफ्ट व स्मूथ रहते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान हेयर परफ्यूम हैक्स के बारे में बता रहे हैं-
आजमाएं परफ्यूम ड्रायर शीट हैक
इस हैक को आजमाने के लिए आप एक बिना खुशबू वाली ड्रायर शीट या मुलायम टिश्यू लें। अब उस पर थोड़ा अपना पसंदीदा परफ्यूम छिड़कें और बालों में मिड-लेंथ से एंड्स तक हल्के से रगड़ें। बालों पर सीधे अल्कोहल वाले परफ्यूम की जगह ये तरीका बालों को खुशबूदार बनाता है। साथ ही साथ, फ्रिज और स्टैटिक भी कम करता है। इस तरह आप अपने बालों को इंस्टेंट फ्रेश लुक दे सकती हैं।
परफ्यूम वाले तकिया कवर की ट्रिक

इस ट्रिक के लिए आप सबसे पहले कॉटन बॉल पर अपने पसंदीदा एसेंशियल ऑयल जैसे लैवेंडर और गुलाब आदि को छिड़कें। अब इसे अपने तकिये के कोने में रखें। सोते समय बाल प्राकृतिक खुशबू को सोखते हैं। सुबह उठते ही बालों में खुद-ब-खुद प्यारी खुशबू होगी। इस तरह आपक बाल हार्श केमिकल्स के संपर्क में भी नहीं आते हैं और उनके से अच्छी खुशबू भी आती है।
नारियल तेल और परफ्यूम का ब्लेंड
इस हैक को आजमाने के लिए आप एक बड़ा चम्मच पिघला नारियल तेल लें। अब उसमें 2 बूंद चंदन का तेल और 1 बूंद गुलाब का तेल डालकर मिक्स करें। इसे हल्के से बालों के एंड्स में लगाएं। जहां नारियल तेल खुशबू को लंबे समय तक बालों में बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही साथ, साथ ही यह बालों के लिए एक छोटा ट्रीटमेंट भी बन जाता है।
जैस्मिन की पंखुड़ी से दें हेयर स्टीम

बालों को नेचुरल खुशबू देने के लिए आप एक मुट्ठी जैस्मिन की पंखुड़ियां गर्म पानी में डालें। आप सिर पर तौलिया डालकर 5-10 मिनट तक स्टीम लें। स्टीम बालों के क्यूटिकल्स को खोल देती है और जैस्मिन की खुशबू बालों में गहराई से समा जाती है। बाल कुछ ही समय में नरम और खुशबूदार बन जाते हैं। इतना ही नहीं, यह महक कई दिनों तक रहती है।
