नींबू का रस 

सरसों के तेल में या फिर कोकोनट ऑयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एक नींबू को निचोड़ लें और इस तेल से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें और कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें। अब बालों को अच्छी तरह धो लें। सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल करें।

टी ट्री ऑयल 

रूसी हटाने के लिए अपने शैंपू में टी ट्री ऑयल के कुछ बूंदें मिलाकर बालों को धो लें। चार या पांच बार इसका इस्तेमाल करें। इससे आपकी रूसी की समस्या दूर हो जाएगी।

दही 

दही मास्क बनाने के लिए एक कप दही में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें। इस पैक को अच्छी तरह से स्कैल्प पर लगा लें। इसके उपयोग से आपको जल्दी फर्क नजर आने लगेगा।

नीम की पत्तियां 

एक मुट्ठी भर नीम की पत्तियां लें और इसे  चार कप पानी में उबाल कर छान लें। इसके ठंडा होने के बाद बाल धोने के दौरान इस पानी से बाल धोएं और ध्यान रहे कि सर के त्वचा पर पानी डालें। नीम के पानी का उपयोग हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें

HairCare Tips: अब सफेद बालों को कहें बाय-बाय

DIY: शिकाकाई से करें बालों की देखभाल

DIY: बालों को लम्बे और मुलायम बनाएं

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।