नेहा अपने बालों के झड़ने से बहुत परेशान है। जब उसने डॉक्टर से सलाह ली तो डॉक्टर ने उसको बालों की केयर के लिए कुछ टिप्स दिए। साथ ही उसे रोज एक अमरुद और एक खीरा खाने की भी सलाह दी। बारिश के मौसम ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। उमस भरा वातावरण और हवा में नमी के कारण बालों में हर समय चिपचिपापन रहता है जिसके कारण सिर में कई बार खुजली होने लगती है और बारिश में यह समस्या अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में बालों की देखभाल क्या  करें?

खुजली, डैंड्रफ होना

वातावरण में अधिक नमी के कारण शरीर की तैलिए ग्रंथियां अधिक काम करने लगती हैं .इसके कारण बालों की सतह पर ज्यादा नमी हो जाती है, जिससे जड़ों में बैक्टीरिया फंगस और कीटाणु पनपने की आशंका बढ़ जाती है। इससे कई बार त्वचा निकलना, खुजली होना , डैंड्रफ होना जैसी समस्या हो सकती है। इस वजह से सिर में अत्यधिक पसीना भी आने लगता है और यह पसीना वातावरण में मौजूद गंदगी को आसानी से अपनी ओर आकर्षित करता है और इन्हीं कारणों से बाल टूटते हैं।  

कुछ टिप्स

1-वैसे तो बरसात के मौसम में स्विमिंग कम ही करनी चाहिए  यदि आप स्विमिंग कर रही है तो बालों में हेयर कैप लगा लीजिए और स्वीमिंग के बाद में बालों को सामान्य पानी से एक बार ज़रूर धोयें।  

2-कुछ महिलाएं बरसात में सिर जल्दी नहीं सूखता इसलिए प्रतिदिन बाल नहीं धोती जो कि गलत है। जड़ों की सफाई के लिए शैंपू का इस्तेमाल करें। अगर सामान्यतः हफ्ते में दो बार शैम्पू को करते हैं तो इस मौसम में तीन बार प्रयोग करें। रोजाना भी कर सकते हैं। झाग वाला शैंपू जिनकी क्लींजिंग प्रॉपर्टी ज्यादा हो उनका उपयोग करें। 

3-बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन होने पर एंटी फंगल या एंटीबैक्टीरियल का इस्तेमाल करें। लंबे बालों को रोजाना नहीं तो कम से कम हफ्ते में तीन बार धोयें कम से कम तेल का इस्तेमाल करें। बाल अगर रूखे लगे तो कंडीशनर का इस्तेमाल करें। अगर बारिश में भीग जाए तो घर आकर बालों को शैंपू करें। गीले बालों को ना बांधे। 

4-इसके अलावा बालों में स्टीम ले। साथ ही बालों के लिए प्रोटीन ट्रीटमेंट बहुत जरुरी है।

5-अगर आप घने और मजबूत बाल चाहते हैं, तो हफ्ते में तीन से चार बार अपने बालों को प्रोटीन ट्रीटमेंट दें। अपने बालों को प्रोटीन ट्रीटमेंट देने के लिए आप एक अंडे को फेंट कर बालों पर लगाएँ। इसे 15 मिनट के लिए रहने दें फिर गुनगुने पानी से अपने बाल धोलें। बरसात में हेयर फालिंग कम होगी।

 

ये भी पढ़ें –

कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट

8 हेयर एक्सटेंशन्स केयर टिप्स

अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।