बहुत कम ही लोग यह जानते होंगे कि बालों की जरूरत के हिसाब से किस हेयर ब्रश का चुनाव करना चाहिए। हम आपको बताते हैं कि आप किस हेयर ब्रश का चुनाव कब कर सकते हैं।

कुशन हेयर ब्रश

 

कुशन हेयर ब्रश का इस्तेमाल मुलायम और स्ट्रेट हेयर के लिए किया जाता है यह स्ट्रेट मीडियम लंबे बालों के लिए उपयुक्त होता है। बालों की मसाज करने के बाद इस हेयर ब्रश से बालों को आसानी से संवारा जा सकता है।

फ्लैट हेयर ब्रश

फ्लैट हेयर ब्रश का इस्तेमाल छोटे बालों के लिए किया जाता है। यह हेयर ब्रश छोटे बालों में आसानी से प्रविष्ट करके बालों को संवारने का काम करता है।

थर्मल राउंडेड हेयर ब्रश

 

थर्मल राउंडेड हेयर ब्रश का इस्तेमाल कर्लीबालों के लिए किया जाता है। यह ब्रश फ्लैट न होकर घुमावदार होता है जो कि घुंघराले बालों में फंसता नहीं है तथा बाल भी नहीं टूटते हैं। इस ब्रश से अंदर और बाहर दोनों तरफ से बालों को कर्ल किया जाता है।

स्ट्रेटनिंग हेयर ब्रश

बालों को स्ट्रेट करने के लिए इस हेयर ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। इस हेयर ब्रश के ब्रिसिल बेहद घने होते हैं जोकि बालों की जड़ों तक पहुंचकर बालों को स्ट्रेट करने में सहायता करते हैं।

पैडल हेयर ब्रश


पैडल हेयर ब्रश का इस्तेमाल रोज किया जा सकता है। यह ब्रश फ्लैट और फैला हुआ होता है तथा इसके दांत नुकीलेन होकर गोल होते हैं। जिससे यह बालों में अंदर तक आसानी से प्रविष्ट कर जाता है। पैडल ब्रश से बाल चमकदार होते हैं तथा रक्त संचार भी बढ़ता है।