
Satin Soft Epilator


अगर आपको फुल बॉडी हेयर रिमूवल की जरूरत पड़ती है तो आप फिलिप्स के इस मॉडल को चुन सकती हैं।
भले ही ये कीमत में महंगा है लेकिन सभी जरूरतें पूरी करता है। हाइपो एलरजैनिक जैसी तकनीक से बने
इस एपिलेटर मे ट्वीजर प्लेट्स, शेवर, ट्रिमिंग मशीन और क्लीनिंग ब्रश आदि डिटैचेबल हैं जिससे आप
हाथ-पैरों, अंडरआम्र्स और सेंसिटिव एरिया के बाल साफ कर सकती हैं। इसमें स्पीड सैटिंग के दो ऑप्शन हैं।
कीमत : लगभग 7,995 रुपये।
इसमें वाइबे्रटिंग मसाज बार है।
यह कीमत में महंगा है।
————————————————————————————————————————————————


वैट एंड ड्राय फीचर में ब्राउन का यह मॉडल भी आप ले सकती हैं। क्लोजअप ग्रिप टैक्नोलॉजी से बना ये
ऐपिलेटर 0.5 मिलीमीटर तक के रोयों को बिना किसी दर्द के निकालता है। हेयर रिमूवल ह्रश्वलेट्स के
अलावा इसमें डिटैचेबल शेवर हेड, ट्रिमर कैप, सेंसिटिव एरिया कैप और फेशियल कैप दी गई है। ये समय भी
बहुत कम लेता है और प्रभावकारी असर दिखाता है। यह कॉर्डलेस है यानी आप इसकी बैटरी चार्ज करके शॉवर
के नीचे भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें स्मार्टलाइट भी दी गई और दो सैटिंग मोड हैं। इसमें 2 वर्ष की वॉरंटी
उपलब्ध है।
कीमत : लगभग 7,000 रुपये।
इसमें प्री-एपिलेशन वाइप्स दिए गए हैं। जिससे आसानी से बाल साफ होते हैं।
इसमें मसाज रोलर नहीं है।
——————————————————————————————————————

Isyliss G490E

बेबीलिस का यह मॉडल काफी यूनिक और कॉम्पैक्ट डिजाइन का है। अगर आपका
मीडियम बजट है तो ये मॉडल ले सकती हैं। इसमें आपकी सभी जरूरतें पूरी हो सकती है।
इसमें 22 ट्वीजर्स और 2 सैटिंग मोड हैं। ये हाथ-पैरो के बालों को कम समय में तेजी और आसानी
से साफ करता है। यह कॉर्डेड है,यानी बिना तार के इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। शरीर की संवेदनशील
जगहों के लिए इसमें सेंसिटिव एरिया अटैचमैंट भी है। इसमें 2 वर्ष की वॉरंटी उपलब्ध है।
कीमत : लगभग 2,000 रुपये।
हाईजीन की दृष्टि से अच्छा है क्योंकि ये वॉशेबल है।
इसमें वाइब्रेटिंग मसाज बार जैसा फीचर नहीं है।
—————————————————————————————————————-

ES-WU11

अगर आपको केवल हाथ-पैरों के बालों को साफ करने के लिए एपिलेटर की जरूरत है
तो आपके लिए पैनासॉनिक का यह मॉडल एक अच्छा ऑप्शन है। इसके ट्वीजर्स काफी इफैक्टिव
हैं। एक ही बार में बालों को आसानी से साफ करते हैं। ये प्रोडक्ट कॉर्डेड है और इसे पानी के साथ इस्तेमाल
नहीं किया जा सकता है। इसके साथ-साथ आपको एपिलेशन हैड और क्लीनिंग ब्रश भी मिलेगा। इसमें 2 वर्ष
की वॉरंटी है।
कीमत : लगभग 1,900 रुपये।
यह कीमत में सस्ता है।
इसके साथ शेवर और ट्रिमर नहीं है।
—————————————————————————————————————————

EP6020

ये स्किन ग्लाइड टैक्नोलॉजी से बना है, जो त्चचा को प्रभाकारी ढंग से स्ट्रेच करने के साथ बालों को निकालता
है। ये भी सभी एपिलेटर की तरह काम करता है, पर इसमें कुछ फीचर्स खास हैं जैसे कि फॉयल शेविंग हैड,
18 मसाज फिंगर्स। इसमें वॉशेबल हैड के साथ 2 स्पीड सैटिंग मोड है। इसमें मौजूद मॉइश्चाराइजर रोलर
मृत त्वचा को निकालने के साथ त्वचा को मुलायम बनाता है। इसमें क्लीनिंग ब्रश भी दिया गया है। इसमें
2 वर्ष की वॉरंटी उपलब्ध है।
कीमत : लगभग 4,599 रुपये।
ये 2-1 टैक्नोलॉजी से बना है। जो त्वचा को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है।
ये कॉर्डेड है यानी बिना इलैक्ट्रिसिटी वायर के इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
