हेयर कलर करने से पहले जान लें ये ज़रूरी बातें
हेयर कलर करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है, ताकि आपका लुक बेहतर हो सके। आइए जानते हैं हेयर कलर करते समय किन गलतियों से बचें?
Hair Colouring Tips: आधुनिक समय में कई लोग कम उम्र में ही अपने बालों में कलर करने लगे हैं। वहीं, कुछ लोग सफेद बालों को छुपाने के लिए भी हेयर कलर का सहारा लेते हैं। लेकिन आपके द्वारा की गई गलतियों की वजह से बालों का कलर खराब हो सकता है, जिससे बालों को अधिक नुकसान हो सकता है। वहीं, बालों का रंग फेड नजर आ सकता है। इससे आपकी उम्र कम लगने की बजाय अधिक लग सकती है। इसलिए जब भी आप अपने बालों में कलर करें, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। आइए जानते हैं हेयर कलर करते समय इन गलतियों से बचना चाहिए?
गलत शेड का कलर चुनना
हम में से कई लोग बालों के लिए कलर खरीदते समय इसके बाहरी आवरण को देखकर इसका चुनाव कर लेते हैं। लेकिन ऐसा करना आपके बालों के लिए खराब हो सकता है। कभी भी पैकेट पर छपे फोटों को देखकर शेड का चुनाव न करें, क्योंकि पैकेट के शेड में काफी अंतर हो सकता है। इसलिए जब भी आप हेयर कलर का पैकेट लाएं, तो सबसे पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि आपको सही शेड का पता चल सके।

जरूरत से अधिक कलर लगाना

बालों में जब भी आप कलर करें, तो जरूरत के हिसाब से ही कलर करें। अगर आप बालों पर अधिक कलर एप्लाई करते हैं, तो इससे रंग साफ नजर आता है। ऐसे में आपका लुक बिगड़ सकता है। कई बार लोग बालों में कलर लगाकर इसे काफी समय तक के लिए छोड़ देते हैं। ऐसा करने से आपके बालों का रंग फेड हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि बालों में सिर्फ 20 से 30 मिनट के लिए ही कलर लगाएं। इसके तुरंत बाद बालों को धो लें। ऐसा करने से आपके बालों का रंग सही रहेगा।
बालों के हिसाब से चुनें शेड

कुछ लोग दूसरों को देखकर बालों के लिए कलर चुनते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि हर व्यक्ति का बाल अलग होता है। वहीं, उनके बालों के कलर का शेड भी अलग हो सकता है। ऐसे में अगर आप दूसरों के हिसाब से कलर चुनते हैं, तो आपके बालों में ज्यादा अच्छा नहीं लग सकता है। इसलिए हमेशा बालों के लिए कलर खरीदते समय अपने बालों का शेड ध्यान में रखें।
स्कैल्प पर न लगाएं कलर
कुछ लोग बालों में कलर लगाने के दौरान स्कैल्प पर भी कलर लगा देते हैं। ऐसा करने से उन्हें लगता है कि अंदर के छोटे-छोटे बालों का रंग भी सही हो जाएगा। लेकिन ऐसा करने से आपका लुक बिगड़ सकता है। यह आपकी उम्र को बयां कर सकता है। वहीं, दूसरों के सामने आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हेयर कलर करते समय स्कैल्प को बचाकर रखें।

हेयर कलर करते समय आपको इन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपका लुक बेहतर हो सके। वहीं, अगर आप पहली बार हेयर कलर कर रहे हैं तो पैच टेस्ट करना न भूलें। इससे एलर्जी की पेरशानी को रोका जा सकता है। वहीं, शेड का भी अनुभव हो जाएगा।