Top 10 Liquid Lipsticks: लिपस्टिक न सिर्फ आपके लिप्स को खूबसूरत बनाती है बल्कि आपके चेहरे का पूरा लुक तक बदल देती है। इन दिनों महिलाएं लिक्विड लिपस्टिक लगाना काफी पसंद करती हैं। ऐसे में गृहलक्ष्मी अपने रीडर्स के लिए लेकर आया है रिसर्च आधिरित टॉप 10 सीरीज, जिसमें लिक्विड लिपस्टिक के 10 ब्रांड के बारे में बताया गया है। इस सीरीज में से आप अपने लिए लिक्विड लिपस्टिक का बेस्ट ऑप्शन चुन सकते हैं।
Also read: इन लिपस्टिक शेड्स से होंठ दिखेंगे खूबसूरत, मिलेगा ग्लैमरस लुक: Lipstick Shades
मेबेलिन

ये लिपस्टिक एक स्वाइप में आपको खूबसूरत रंग देता है, जो 16 घंटे तक टिका रहता है। इसमें आपको 18 अलग शेड्स मिलते हैं। ये एक ट्रांसफर प्रूफ लिपस्टिक है। इस लिपस्टिक की 4.2 एमएल मात्रा की कीमत 849 रुपये है।
लैक्मे

स्किन टोन से मैचिंग के लिए इस लिक्विड लिपस्टिक में आपको 49 शेड्स मिलते हैं। मैट फिनिश देने के साथ ये लाइटवेट और ट्रांसफरप्रूफ लिपस्टिक है जो 16 घंटे तक लिप्स पर टिकी रहती है। इसकी 5.6 एमएल की कीमत 429 रुपये है।
लव अर्थ

ये लिपस्टिक विटामिन ई और जोजोबा आयल के पोषण से भरपूर है। इसमें कुल 18 शेड्स मिलते हैं, जो होठों को शाइन देने के साथ उन्हें मॉइस्चराइज भी रखता है। इसको लगाकर आपके लिप्स हल्कापन महसूस करते हैं। इसकी 6 एमएल की स्टिक की कीमत 897 रुपये है।
रोज़िल्ले

ये लिपस्टिक लॉन्ग स्लीक और नॉन ट्रांसफर है जो बहुत से रंगों में उपलब्ध है। लॉन्ग लास्टिंग होने के साथ ही ये वाटर-प्रूफ और किस प्रूफ मैट लिपस्टिक भी है। इसको लगाकर आपके लिप्स स्मूथ रहते हैं। इसकी 4 एमएल की स्टिक की कीमत 349 रुपये है।
शुगर

इस लिपस्टिक में 17 अलग-अलग रंग मिलते हैं। ये सुपर मैट स्मज प्रूफ लिक्विड लिपस्टिक है। इसमें विटामिन ई के गुण मौजूद हैं। ये 12 घंटे तक टिकी रहती है। इसकी 4 .5 एमएल की स्टिक की कीमत 499 रुपये है।
फेसेस कनाडा

ये लिपस्टिक आपके लिप्स को मैट फिनिश देता है, इसमें 19 खूबसूरत रंग आते हैं। इसमें बादाम तेल के तत्व हैं जो लिप्स को पोषण देने के साथ उनका रूखापन हटाता है। ये 10 घंटे तक टिका रहता है। इसकी 3 एमएल की स्टिक 399 रुपये है।
इनसाइट कास्मेटिक

ये हाइड्रेटिंग मैट फार्मूला है जो लिप्स को खूबसूरत रंग देता है। इसमें 24 अलग-अलग रंग मिलते हैं। ये लिप्स पर बिना स्मज हुए 16 घंटे तक टिका रहता है। इसकी 4 ग्राम की स्टिक की कीमत 270 रुपये है।
मार्स

12 घंटे तक लिप्स पर टिके रहने वाली ये लिपस्टिक लिप्स को हाइड्रेट रखती है। ये एक ट्रांसफर फ्रूफ और स्मज फ्रूफ लिपस्टिक है जो मैट फिनिश देती है। इसमें 24 अलग-अलग शेड्स आते हैं। इसकी 6 एमएल की स्टिक की कीमत 249 रुपये है।
मिलाप

ये मैट लिक्विड लिपस्टिक नॉन-ट्रांसफर, वाटरप्रूफ और स्मज प्रूफ है। ये विटामिन ई के गुणों से भरपूर है।
ये लिप्स पर आसानी से ग्लाइड होता है और मैट सूख जाता है। इसकी 4 .2 एमएल की स्टिक की कीमत 229 रुपये है।
जस्ट हर्ब्स

प्लांट-पावर्ड ग्लॉसी ग्लास लिपस्टिक है जो लम्बे समय तक लिप्स पर टिकी रहती है। ये एक नॉन स्टिकी फार्मूला है जो लिप्स को पोषण प्रदान करता है। इसमें लगभग 12 अलग-अलग शेड्स उपलब्ध हैं। इसकी 2 एमएल स्टिक की कीमत 575 रुपये है।
