गर्मी में चेहरे पर इस्तेमाल करें ग्रीन टी, चेहरा खिल उठेगा
आइए जानते हैं कि ग्रीन टी से कैसे हमारी खूबसूरती निखर सकती है और कैसे अलग अलग स्किन प्रॉब्लम में ग्रीन टी लाभदायक हैI
Green Tea Beauty Hacks: आपने अब तक ग्रीन टी का इस्तेमाल केवल मोटापा और बेली फैट कम करने के लिए ही किया होगाI लेकिन ग्रीन टी से चेहरे की खूबसूरती को भी निखारा जा सकता हैI जी हाँ, ग्रीन टी बहुत सी स्किन समस्याओं को दूर करती हैI गर्मियों में धूप के संपर्क के कारण त्वचा पर लाली, छाले, धब्बे, खुजली या दर्द की परेशानी होने लगती हैI कुछ लोगों को तो चेहरे पर सूजन भी आ जाती हैI आपको बता दें कि ग्रीन टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है जो सूजन को कम करने में काफी मदद करता हैI
आइए जानते हैं कि ग्रीन टी से कैसे हमारी खूबसूरती निखर सकती है और कैसे अलग अलग स्किन प्रॉब्लम में ग्रीन टी लाभदायक हैI
तैयार करें ग्रीन टी आइस क्यूब्स

जैसा कि आप जानते हैं सूजन वाली जगह पर ठंडी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिएI इससे सूजन की समस्या से छुटकारा मिलता हैI और जब आप चेहरे पर ग्रीन टी आइस क्यूब्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में सहायता प्रदान कर त्वचा में रक्त प्रवाह बेहतर करते हैंI इससे फेस पर ग्लो भी बढ़ता हैI साथ ही ये आइस क्यूब मुंहासों की समस्या से भी निजात दिलाते हैंI ये त्वचा पर बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं और त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर उसे हेल्दी बनाते हैंI इसे बनाना काफी आसान है, इसके लिए बस आप ग्रीन टी को पानी में अच्छे से उबाल लेंI इसके बाद इसे ठंडा कर लेंI जब ये पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसके बाद इसे आइस ट्रे में डाल कर जमा लें, तैयार है आपका ग्रीन टी आइस क्यूब्सI
फेस पैक के रूप में करें इस्तेमाल

कुछ लोगों के साथ ये समस्या होती है कि गर्मियों में उनकी स्किन में सूजन आ जाती है और चेहरा फूला हुआ नज़र आता हैI ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनोल्स, जोकि एंटी-ऑक्सीडेंट होते है, स्किन को ठंडक देते हैं जिससे सूजन में कमी आती हैI साथ ही त्वचा को एंटी-एजिंग गुण भी देते हैंI इसलिए आप ग्रीन टी का इस्तेमाल फेस मास्क के रूप में जरूर करेंI इसके लिए एक चम्मच ग्रीन टी में 2 चम्मच शहद लें और इसे अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगाएंI इसे 15 से 20 मिनट रखने के बाद इसे धो लेंI
ग्रीन टी बैग से करें आंखों की सूजन कम

ग्रीन टी बैग आंखों की सूजन और थकान मिटाने के लिए परफेक्ट उपाय हैI इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं पड़ती हैI पहले टी बैग से चाय का आनंद लीजिए और इसके बाद इस टी बैग को फेंके नहीं बल्कि इसे फ्रीज में रख कर हल्का ठंडा करें और इसके बाद अपनी आंखों पर रखेंI इससे आपकी आंखों के नीचे की सूजन कम हो जाएगीI ग्रीन टी में प्राकृतिक एस्ट्रिजेंट होता है, जो आपकी आंखों की सूजन को कम करता है। साथ ही इससे डार्क सर्कल भी खत्म होते हैंI
