इस गर्मी अंगूर के ये 5 फेस पैक ज़रूर लगाएं: Grapes Face Pack
Grapes Face Pack

अंगूर से त्वचा होगी कोमल, लगाएं ये फेस पैक

अगर आप अपनी त्वचा पर भरपूर मात्रा में निखार लाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप अंगूर के फेस पैक का उपयोग जरूर कर सकती हैं।

Grapes Face Pack : महिलाएं चेहरे पर निखार लाने के लिए कई तरह के फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। इसके बावजूद त्वचा पर लंबे समय तक निखार कायम रखना सभी के लिए आसान बात नहीं होता है। हालांकि, अगर आप अपनी त्वचा पर भरपूर मात्रा में निखार लाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप अंगूर के फेस पैक का उपयोग जरूर कर सकती है। इसे लगाने से आपको त्वचा पर कई और बेहतरीन फायदे भी देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको अंगूर का फेस पैक बनाने के तरीके और इसके कुछ अनोखे फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

दाग-धब्बे दूर करें

Grapes Face Pack
Grapes Face Pack for Dark Spot

हफ्ते में एक बार अंगूर के इस्तेमाल से आपके त्वचा के दाग-धब्बे दूर हो सकते है। दाग-धब्बों की वजह से हमारा चेहरा खूबसूरत नजर नहीं आता और दाग की वजह से चेहरा खराब दिखने लगता है। लेकिन, अंगूर में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा को अच्छे से साफ कर उन्हें बेदाग बनाता है।

ऐसे करें उपयोग

आप चेहरे से दाग-धब्बे को हटाने के लिए काले अंगूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले काले अंगूर के कुछ दाने लें और उसमें एवोकाडो के पल्प को अच्छे से मिक्स करें। फिर इसमें दो चम्मच शहद और एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर अच्छे से फेसपैक तैयार करके चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रहने दें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें।

एंटी एजिंग गुण

Anti Aging
Anti Aging

हमारी त्वचा पर उम्र के साथ झाइयां और फाइनलाइन आने लगते हैं, लेकिन अंगूर की मदद से हम उसे जरूर दूर कर सकते हैं। अंगूर में मौजूद रेस्वेराट्रोल एक एंटीऑक्सीडेंट हमारे स्किन को स्वस्थ बनाता हैं।


ऐसे करें उपयोग
सबसे पहले आप काले अंगूर के दाने को स्मैश करके उसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाकर फेसपैक तैयार करें। फिर इसमें आप एक चम्मच गुलाब जल भी मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रहने दें। जब समय पूरा हो जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप इस फेस पैक को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करें।

त्वचा के संक्रमण को रखे दूर

त्वचा के संक्रमण को रखे दूर

महिलाओं को कई बार स्किन इंफेक्शन हो जाता है, जिसकी वजह से उनके चेहरे पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं या दाने निकलने लगते हैं। अंगूर के इस्तेमाल से आपको स्किन संक्रमण की समस्या में राहत मिल सकती है। अंगूर फेसपैक में जीवाणरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं। जिसकी मदद से हर्पीज और सिम्प्लेक्स वायरस के लक्षण को भी कम करने में मदद मिलती है।

ऐसे करें उपयोग
आप बाउल में अंगूर के दाने लें। फिर इसे अच्छी तरह स्मैश करके इसके रस को चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर 15 मिनट तक इसे सूखने दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। आप हफ्ते में एक बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।

सनबर्न करें ठीक

Sunburn
Sunburn

गर्मी का मौसम आ गया है, जिस वजह से सनबर्न की समस्या महिलाओं के बीच आम हो गई हैं। अंगूर फेसपैक के इस्तेमाल से आप सनबर्न की समस्या से आराम पा सकती है। इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपको खुजली की समस्या से भी राहत मिलेगी।

ऐसे करें उपयोग
बाउल में सबसे पहले लाल अंगूर और पुदीना पत्ता लें। इन दोनों को अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाते हुए बर्न वाली जगह पर मसाज करें। फिर 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। चेहरा धोने के बाद गुलाबजल की मदद से बर्फ की क्यूब बना लें और इसे चेहरे पर अच्छे से लगा लें। ऐसा करने से बर्न वाले जगह पर आपको आराम मिलेगा।

त्वचा को कोमल बनाए

व्यस्त दिनचर्या की वजह से हमारी त्वचा निखरी और साफ तो नजर आ जाती है, लेकिन त्वचा कोमल नहीं रहती हैं। हालांकि, अपनी त्वचा की कोमलता को बरकरार रखने के लिए आप अंगूर फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ऐसे करें उपयोग
आप अंगूर के कुछ दाने पीसकर इसे चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं और 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। आप इस फेस पैक का हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

Leave a comment