skin care tips
simple home remedies

चेहरे की चमक उम्र के साथ कम होने लगती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है चेहरे पर चमक की जगह बढ़ती उम्र के निशान नजर आने लगते हैं। ऐसा 30 की उम्र के बाद से ही शुरू हो जाता है। लेकिन कुछ घरेलू उपायों से आप अपने चेहरे की चमक को बनाए रख सकती हैं। इस लेख में हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बताएंगे।

टमाटर आएगा आपके काम-

tomato for skin

टमाटर में ऐंटी-बैक्टीरियल, ऐंटी-फंगल और ऐंटी एजिंग गुण, लाइकोपिन और विटामिन-सी होते हैं, जो कि स्किन से मुंहासे और पिग्मेंटेशन, टैनिंग की समस्या से निजात दिलाते हैं। इसके लिए टमाटर का रस लें और चेहरे पर लगा लें। स्किन पर थोड़ी मसाज कर दें और सूखने पर चेहरा धो दें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें, असर कुछ दिन में ही दिखने लगेगा।  

एलोवेरा में भी ब्यूटी सीक्रेट

aloe vera for face

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जो स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है। लगभग हर घर में आपको इसके पौधे लगे मिल जाएंगे। इसको लगाने का सही समय रात में सोने से पहले का है। आप सोने से पहले जब नाइट क्रीम लगती हैं बस उससे थोड़ा पहले इस जेल से मसाज कर लें। ऐसा रोज रात में करें। इसका असर कुछ ही दिन में देखने को मिल जाएगा।

नारियल तेल के गुण

coconut oil for face

नारियल तेल के गुण तो आप भी खूब जानती होंगी। इससे बाल, स्किन दोनों को ही खूब पोषण मिलता है। आप भी इस पोषण को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए। सुबह नहाने के बाद 2 बूंद पानी में इतना ही नारियल तेल मिलाकर चेहरे की मसाज कर लीजिए। नारियल के तेल का इस्तेमाल मेकअप रीमूवर में भी किया जा सकता है। इससे मेकअप तो रीमूव हो ही जाता है स्किन को पोषण भी खूब मिल जाता है।

नींबू का रस लाएगा स्किन की रंगत

lemon for face

नींबू का रस पेट के लिए अच्छा होता है, ठीक वैसे ही ये स्किन के लिए भी अच्छा होता है। इसके लिए आपको नींबू का रस चेहरे पर लगाना होगा। इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन डैमेज और झुर्रियां कम करता है। नींबू स्किन से ऑयल हटाता है और दाग धब्बों को कम करता है। नींबू में एंटीऑक्सीडेंट प्रोपर्टी होती हैं जो फ्री रेडिकल्स को खत्म कर त्वचा को स्वस्थ बनाती है।

दही भी रखेगा पूरा ख्याल-

दही में एक प्रकार का Alpha Hydroxy Acid, लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो चेहरे के पिंपल्स, इंफ्लामेशन दूर करने और नयी कोशिकाएं बनाने का काम करता है। इससे स्किन को जरूरी मॉइश्चर भी मिलता है। इसलिए दही सिर्फ खाइए नहीं बल्कि लगाइए भी। इससे स्किन बिना मेकअप ही इतना चमकेगी कि आपको महंगे मेकअप भी नहीं खरीदने पड़ेंगे।

शहद में हैं ढेरों गुण-

शहद में खूब सारा नेचुरल मॉइश्चर होता है जो स्किन को पोषण से भरपूर रखता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल खासियतें भी आपकी त्वचा को हेल्दी रखती हैं। इससे मुंहासे और दाग-धब्बे भी कम होते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए बस इसे यूंही चेहरे पर लगा लें और सूखने पर धो दें। इस उपाय से टैनिंग तो बहुत ही आसानी से चली जाएगी।

Leave a comment