Skincare Routine
Skincare Routine

स्किनकेयर रूटीन से पाएं त्वचा का निखार वापस

हमेशा अच्छे सनस्क्रीन का उपयोग करें। UV किरणों से बचाव न होने पर त्वचा में झुर्रियां, उम्र से पहले दिखने वाले निशान और दाग-धब्बे हो सकते हैं।

Skincare Routine: त्वचा हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है और यह हमारी खूबसूरती का अहम हिस्सा भी होती है। समय के साथ, प्रदूषण, खान पान में बदलाव , मानसिक तनाव, और गलत स्किनकेयर रूटीन की वजह से त्वचा का निखार खोने लगता है। कई बार उम्र बढ़ने के साथ भी त्वचा अपनी चमक खो देती है। समय रहते हमें अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल रखना चाहिए। हमारी थोड़ी सी लापरवाही त्वचा को गंभीर नुक्सान पंहुचा सकती हैं। एक अच्छा स्किनकेयर रूटीन, हेल्दी खाना, बाहर जाते वक़्त सनस्क्रीन का प्रयोग और थोड़े बहुत आसान से उपाय आजमाने पर हमारी त्वचा अपना खोया हुआ निखार वापस पा सकती हैं।

आइये जानते हैं कैसे हम अपनी त्वचा का और बेहतर ख्याल रख सकते हैं।

त्वचा की चमक बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी त्वचा को नियमित रूप से साफ रखें। दिन में कम से कम दो बार  फेस वॉश से चेहरे को धोने की आदत डालें। यह गंदगी, तेल, और बैक्टीरिया को हटाकर आपकी त्वचा को ताजगी देगा।

चेहरे की त्वचा को नमी की जरुरत होती है, इसलिए एक अच्छा मॉइस्चराइजर चुनें जो आपकी त्वचा के प्रकार को ध्यान में रखते हुए आप इस्तेमाल करती हों। यह त्वचा को नमी देता रहेगा और साथ ही इसे  मुलायम भी बनाए रखेगा।

साबुन के इस्तेमाल से त्वचा का प्राकृतिक तेल खोने लगता  है और त्वचा सूखने लगती है। साबुन की जगह शहद, गुलाब जल या आयुर्वेदिक फेस पैक का उपयोग करें। ये त्वचा को भरपूर पोषण देंगे।

धूप में बाहर जाने से पहले हमेशा अच्छे सनस्क्रीन का उपयोग करें। UV किरणों से बचाव न होने पर त्वचा में झुर्रियां, उम्र से पहले दिखने वाले निशान और दाग-धब्बे हो सकते हैं।

प्राकृतिक सामग्री से बने फेस पैक चेहरे पर निखार लाने में मदद करते हैं। जैसे कि मुलतानी मिटटी , नीम, हल्दी, और शहद से बने पैक त्वचा को गहराई से साफ करते हैं और उसे ताजगी देते हैं।

त्वचा का निखार आपके आहार पर भी निर्भर करता है। अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, और पानी को शामिल करें। विशेष रूप से, विटामिन C और E से भरपूर फल, जैसे संतरा, आमला और पपीता त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

पानी पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और इसकी कई समस्याएं कम होती हैं। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। यह त्वचा की सूजन को कम करता है।

अच्छी और पूरी नींद का सीधा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है। जब आप ठीक से सोते हैं, तो आपकी त्वचा भी ताजगी और निखार से भर जाती है।

व्यायाम करने से रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे त्वचा में ताजगी आती है और उसकी रंगत निखरती है। रोज़ाना 20-30 मिनट तक हल्का व्यायाम करें, जैसे योग, जॉगिंग या जिम जाना, इससे त्वचा में खून की गति बढ़ेगी और त्वचा में चमक आएगी।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...