Summer Hairstyle: गर्मियों के मौसम में कई तरह की परेशानियां होती हैं। फिर चाहे सेहत हो, हमारी त्वचा हो या फिर हमारे बाल ही क्यों न हों। जैसे-जैसे मौसम में बदलाव आता है उसी तरह से हमारी लाइफस्टाइल में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं। खासकर गर्मियों के मौसम में स्किन केयर रूटीन और कपड़े से लेकर हेयरस्टाइल बदल जाते हैं। इस मौसम में लंबे बालों की वजह से अक्सर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।वहीं ऑयली बाल हो तो समस्या काफी बढ़ जाती है, क्योंकि ऑयली बाल चिपचिपे नजर आते हैं।
इस मौसम में घर पर रहना हो या फिर बाहर निकलना हो, गर्मी से बचने के लिए हमेशा यही सवाल आता है कि बालों को संभालें कैसे और इन्हें किस तरह संवारा जाए।खुले बाल पसीने और धूप से खराब हो सकते हैं, इसलिए ऐसे हेयरस्टाइल चुनने चाहिए जिनसे ये परेशानियां भी न हों और साथ ही, गर्मी भी ज्यादा न लगे, इसलिए बालों के लिए गर्मियों के हिसाब से ऐसे हेयरस्टाइल की जरूरत महसूस होती है, जो इन्हें स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ हमें कंफर्टेबल भी फील कराएं। यह कुछ ऐसे हेयरस्टाइल्स हैं, जो आपको स्टाइलिश लुक भी देंगे और बालों की वजह से गर्मी भी कम लगेगी।
हाई पोनीटेल

गर्मियों के मौसम में हाई पोनीटेल बालों को बांधने का सबसे आसान तरीका है। इसे आप फ्रॉक, मिडी, जींस या फिर किसी फॉर्मल वेयर के साथ भी आसानी कैरी कर सकती हैं।
इससे आपके बाल लंबे समय तक बिना बिखरे, सेट रहेंगे।
फ्रेंच चोटी
गर्मियों में बाल जितने बंधे रहें उतनी उलझन कम होती है, खासकर बाहर निकलने पर। ऐसे में फ्रेंच चोटी एक ऐसा हेयरस्टाइल है जो सूट, साड़ी, मिडी किसी भी आउट फिट के साथ फिट बैठती है।

लंबे बालों पर ये चोटी और भी खूबसूरत लगती है। इसे स्टाइल करने के लिए आप इसके साथ क्यूट और छोटी क्लिप्स भी लगा सकती हैं।
सिंपल पोनी
गर्मी के मौसम में किसी ब्रंच पर जाना है या आउटिंग के लिए जाना है, तो सिंपल पोनी एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें आपका लुक काफी कैजुअल, लेकिन क्लासी लगेगा। इसके साथ अपने सामने के कुल बालों को लूज छोड़ सकती हैं, ताकि वे आपके चेहरे को फ्रेम करें। इससे आपका लुक और बेहतर दिखेगा।
लो बन

बालों का लो बन हेयरस्टाइल एक एवर ग्रीन लुक है। यह ऑयली हेयर के लिए एक सेफ हेयरस्टाइल लुक माना जाता है, लेकिन आप इसे कभी भी बना सकती हैं। ऑफिस से लेकर पार्टी तक, लो बन हर लुक के साथ अच्छा लगता है।
मेसी बन
गर्मियों में मेसी बन बहुत बेहतरीन हेयरस्टाइल विकल्प है। ड्राई और घने बालों को स्मार्टली संवारने का इससे बेहतर और कोई तरीका नहीं हो सकता है।

इस हेयरस्टाइल को सबसे अधिक बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कैरी करती थीं, जिसके बाद से ये काफी पॉपुलर हो गया है। आप भी अपने कैजुअल वेयर्स के साथ इस बन को बना सकती हैं।
सिंपल जूड़ा

गर्मियों में बालों को जितना अधिक समेट कर रखा जाए उतना अधिक अच्छा है। ऐसे में अगर आपको पार्टी या फंक्शन अटेंड करना है, तो साड़ी के साथ सिम्पल जूड़ा बनाएं। बालों को बांधने का ये सबसे आसान और स्मार्ट तरीका है। किसी फंक्शन के लिए आप इसके साथ बालों में गजरा भी लगा सकती हैं।
