गर्मी का मौसम अब लगभग शुरु हो चुका है। ऐसे में लड़कियों को अब अपने लुक को लेकर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत होती है। ऐसे में अपने आप को ज्यादा कूल दिखाने के लिए अक्सर लड़कियां नो मेकअप लुक को ट्राय करती है। इसके लिए कई लड़कियां अपनी पसंदीदा एक्ट्रेसेस के लुक को भी फाॅलो करती है। हाल ही में लाॅकडाउन के दौरान आपकी कई पसंदीदा कलाकारों ने घरों में रह कर अपने नो मेकअप लुक को अपने दर्शकों के साथ साझा किया था। आज हम भी आपको उन्हीं में से कुछ एक्ट्रेस के नो मेकअप लुक को आपके सामने ला रहे हैं जिन्हें आप भी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपना सकती है।
कैटरीना कैफ

कुछ दिन पहले ही कैटरीना कैफ ने अपनी छोटी बहन इजाबेल कैफ के साथ सोशल मीडिया पर एक सेल्फी डाली है। जिसमंे दोनों बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। घर के अंदर खींची इस सेल्फी को देख फैन तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कैटरीना ने इसमें नो मेकअप लुक कैरी किया हुआ है।
करीना कपूर

हाल ही में दोबारा मां बनी करीना कपूर भी अपने नो मेकअप लुक के लिए भी अक्सर अपने फेंस के दिलों में छाई रहती है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर नो मेकअप सेल्फी पोस्ट की है। इस तस्वीर में करीना अपने बेटे की क्रिएटिविटी भी दिखाते नजर आ रही हैं। हालांकि इस तस्वीर को देख फैन उन्हें ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं। कई लोगों को उनकी यह पोस्ट अच्छी लगी तो वहीं कई लोगों ने उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा है कि करीना 50 साल की नजर आ रही हैं।
अनन्या पांडे

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी अब कई लड़कियों को उनके नक्शे कदम पर चलते के लिए प्रेरित कर चुकी है। कुछ दिन पहले ही अनन्या ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने होममेड फैस पैक लगाते वीडियो शेयर करने के बाद उन्होने अपनी दमकती त्वचा की तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वो बिना मेकअप बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
अनुष्का शर्मा

अभी अभी मां बनी अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी बेटी औैर पति विराट कोहली के साथ काफी खुश नजर दिखाई देती है। अनुष्का ने लाॅकडाउन के दौरान अक्सर विराट के साथ कई तस्वीरे शेयर की है जिसमें वे नो मेकअप लुक में नजर आ रही है। अपने नो मेकअप लुक में भी अनुष्का काफी सुंदर दिखाई दे रही है।
आलिया भट्ट
लड़कियों की पसंदीदा एक्ट्रेस आलिया भट्ट ना सिर्फ अपने अभिनय बल्कि अपने लुक और अंदाज से भी लोगों के दिलों पर राज करती है। आलिया भट्ट ने भी कई बार अपने नो मेकअप लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसे उनके फेंस ने काफी पसंद किया है।