फोरहेड पर हो गए हैं पिंपल्स तो इस समस्या का समाधान इस तरह करें
अक्सर फोरहेड पर पिंपल्स कई लोगों के हो जाते हैं। कई बार यह मुंहासे इतने ज्यादा बढ़ जाते हैं कि इसकी वजह से हमारा चेहरा बहुत ही ज्यादा भद्दा नजर आने लगता है।
Forehead Pimples Remedy: त्वचा पर पिंपल होना एक आम समस्या होती है। इस समस्या से अक्सर सभी को सामना करना पड़ता है, लेकिन अक्सर फोरहैड पर पिंपल्स कई लोगों के हो जाते हैं। कई बार यह मुंहासे इतने ज्यादा बढ़ जाते हैं कि इसकी वजह से हमारा चेहरा बहुत ही ज्यादा भद्दा नजर आने लगता है। क्या आप भी इस समस्या से परेशान हैं और इसके लिए हमेशा ही महंगी क्रीम और फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद भी पिंपल्स कम नहीं हो रहे हैं, तो आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ अलग बताने जा रहे हैं।
कुछ घरेलू नुस्खे जो हमेशा ही कारगर होते हैं। आप पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
फोरहेड पर पिंपल्स होने की वजह

- अगर आपका माथा हमेशा ही ऑयली रहता है तो मुंहासे होने की संभावना बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि स्किन ऑयली होने पर उस पर धूल गंदगी ज्यादा जमा हो जाती है जिसकी वजह से पिंपल्स होने लगते हैं।
- क्या आप भी रोज अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ नहीं करती हैं। अगर आपका जवाब हां है तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह एक गलत आदत है। चेहरे को रोजाना कम से कम 2 बार अच्छी तरह से साफ करना चाहिए।
- गलत मेकअप का इस्तेमाल और पोर्स ब्लॉकिंग प्रोडक्ट के वजह से अक्सर माथे पर मुंहासे हो सकते हैं। इसीलिए आपको स्किन केयर या मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले उसमें मौजूद इनग्रेडिएंट्स के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए।
- सबसे महत्वपूर्ण जानकारी आपको सस्ते और लोकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल चेहरे पर बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
मुंहासे हटाने के तरीके

एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एप्पल साइडर विनेगर शरीर के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल मेकअप रिमूव करने के लिए भी किया जाता है। इसी के साथ अगर आपके माथे पर पिंपल्स हो रहे हैं तो आप एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग कर सकते हैं।
सामग्री
- दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
- एक चम्मच पानी
इस्तेमाल करने का तरीका

- एक छोटे से बाउल में दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और एक चम्मच पानी डाल ले।
- अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इस पानी को पिंपल वाली जगह पर लगाएं।
- इसे अप्लाई करने के लिए आप कॉटन बॉल या पैड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- हफ्ते में हर दूसरे दिन इसका उपयोग किया जा सकता है यह बहुत ही फायदेमंद होता है।
- इसी के साथ बता दे कि एप्पल साइडर विनेगर को डायरेक्ट त्वचा पर ना लगाएं। इससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।
एप्पल साइडर विनेगर के फायदे

- एप्पल साइडर विनेगर में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो पिंपल और एक्ने जैसी समस्या को खत्म करने में मदद करते हैं।
- त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया जाता है।
- त्वचा को ड्राई होने से बचाने के लिए भी यह फायदेमंद होता है।
ध्यान रखने योग्य बातें

- रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ करें।
- रात को चेहरे पर मेकअप ना लगा रहने दें इससे मुहासे की समस्या होती है।
- ऑयल फ्री और non-comedogenic मेकअप का इस्तेमाल करें।
- पिंपल्स को बार-बार ना छुए इससे पिंपल बढ़ने लगते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको जानकारी पसंद आई होगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करें और इस आर्टिकल को दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।