ये खाने से खुजली की समस्या बढ़ सकती है
एलर्जी वाली फूड आइटम खाने की वजह से खुजली के साथ ही पूरे चेहरे सहित शरीर पर रैशेज, जलन और सूजन की परेशानी भी हो सकती है।
Itching Issues: अगर आपको बिना किसी वजह के शरीर में खुजली होती है, तो इसका कारण स्किन एलर्जी हो सकती है। अधिक मामलों में स्किन एलर्जी गलत खाने की वजह से होती है। ऐसी स्थिति में आपको उन सभी फूड आइटम्स से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, जिसकी वजह से खुजली हो सकती हैं। एलर्जी वाली फूड आइटम खाने की वजह से खुजली के साथ ही पूरे चेहरे सहित शरीर पर रैशेज, जलन और सूजन की परेशानी भी हो सकती है। इसलिए, आज हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसे खाने से खुजली की समस्या अधिक बढ़ सकती है।
मछली

अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है, तो उस दौरान आपको मछली बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। क्योंकि मछली खाने की वजह से सिर दर्द और मतली की परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही एलर्जी के समय मछली खाने से कई लोगों को डायरिया भी हो जाता हैं।
मूंगफली

शरीर में खुजली होने के दौरान मूंगफली खाने से बचें। मूंगफली खाने से शरीर में सूजन और जलन की परेशानी हो सकती है। कुछ लोगों में मूंगफली का प्रोटीन एंटीजेन के तौर पर काम करता है। जब इंसान मूंगफली खाता है, तो उसके मास्ट सेल्स एक खास तरह का उत्तेजक छोड़ता है। जिसकी वजह से खुजली, डायरिया, अस्थमा और सूजन के साथ लाल चकत्ते पड़ने लगते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स न लें

जिन लोगों को स्किन से जुड़ी कोई भी समस्या है, उन्हें अपने खानपान में डेयरी प्रोडक्ट्स का काफी कम इस्तेमाल करना चाहिए। जैसे दूध, दही और मक्खन का सेवन कम से कम या फिर बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इन सभी प्रोडक्ट्स को डाइजेस्ट करने में शरीर को काफी मेहनत करनी पड़ती है, जिसका सीधा असर आपकी स्किन पर दिखाई देता हैं।
अंडा

शरीर में खुजली के दौरान कभी भी अंडा नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन की वजह से आपकी स्किन पर रिएक्शन हो सकता है और आपके पूरे शरीर पर लाल चकत्ते पड़ सकते हैं।
ड्राईफ्रूट्स

कई लोगों को अखरोट, बादाम पिस्ता और काजू खाने की वजह से एलर्जी हो जाती है। जिन भी लोगों को ड्राई फ्रूट से खुजली होती है, उन्हें कभी भी ड्राइफ्रूट्स से बनी चीज नहीं खाना चाहिए। इससे आपके शरीर पर रैशेज भी हो सकते हैं।
गेहूं

जिन भी लोगों को खुजली की समस्या है, उन्हें गेहूं खाने से बचना चाहिए, क्योंकि गेहूं में ग्लूटन मौजूद होता है, जो खुजली की समस्या को बढ़ा सकता है। आपके पूरे शरीर में लाल चकत्ते पड़ सकते हैं।
गुड़ का सेवन

स्किन से जुड़ी कोई भी समस्याओं से ग्रस्त लोगों को अपने खाने में गुड़ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि गुड़ का सेवन करने से आपके शरीर में गर्मी पैदा होती है और उसका सीधा असर आपके स्किन पर दिखाई देता है। ऐसा कई बार देखा गया है कि जो लोग स्किन प्रॉब्लम होने के बावजूद गुड़ का खाने में इस्तेमाल करते हैं, उनके पूरे शरीर पर दाने निकल आते हैं।
सोयाबीन

कई लोगों को सोयाबीन खाने की वजह से पूरे शरीर पर रेड रैशेज हो जाते हैं। कुछ लोगों के शरीर को सोयाबीन सूट नहीं करता है। इसलिए अगर आपको भी खुजली है, तो उस दौरान सोयाबीन खाने से बिल्कुल बचें।
आपको भी स्किन से जुड़ी कोई परेशानी है, तो इन सभी चीजों को खाने में इस्तेमाल ना करें, नहीं तो आपके शरीर पर रेड रैशेज़ हो सकते हैं।
