अलसी के बीजों से पिग्मेंटेशन की समस्या करें दूर, जानें अन्य लाभ: Flax Seeds For Pigmentation
Flax Seeds for Pigmentation

अलसी के बीजों से पिग्मेंटेशन की समस्या करें दूर, जानें अन्य लाभ

Flax Seeds For Pigmentation : अलसी के बीजों का फेसपैक चेहरे पर लगाने से पिग्मेंटेशन की परेशानी कम की जा सकती है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका प्रयोग?

Flax Seeds For Pigmentation: स्किन हमारे शरीर का काफी कोमल हिस्सा होती है, इसलिए इसकी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। लेकिव आसपास के धूल-मिट्टी, तेज धूप और प्रदूषण की वजह से स्किन काफी ज्यादा खराब होने लगती है। स्किन की इन परेशानी को दूर करने के लिए आप अलसी के बीजों का प्रयोग कर सकते हैं। जी हां, असली का बीज स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। साथ ही स्किन के लिए भी यह काफी हेल्दी हो सकता है। इससे पिग्मेंटेशन की परेशानी को कुछ ही दिनों में कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं अलसी के बीजों से पिग्मेंटेशन की परेशानी को कैसे कम किया जा सकता है?

पिगमेंटेशन की परेशानी दूर करने में कैसे फायदेमंद है अलसी

एंटीऑक्सीडेंट से होता है भरपूर

स्किन के लिए अलसी का बीज काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें फेनोलिक और लिगनेन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो स्किन को हानिकारण फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रख सकता है। इसमें ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने का गुण होता है, जो पिगमेंटेशन होने की मुख्य वजह है। यह अलसी का यह गुण बहुत ही आसानी से पिग्मेंटेशन को दूर कर सकता है।

अलसी में होता है ओमेगा-3 फैटी एसिड

Omega 3
Omega 3

अलसी के बीजों में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, जो मुख्य रूप से अल्फा-लिनोलेनिक एसिड का मुख्य स्रोत है। यह स्किन की कई परेशानियों को दूर कर सकता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड आपकी स्किन की सूजन को कम कर सकता है, जो पिग्मेंटेशन की स्थिति में होना काफी आम है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि स्किन से पिग्मेंटेशन को दूर करें, तो अलसी की बीजों का प्रयोग जरूर करें।

हार्मोन करे संतुलन

Flax Seeds For Pigmentation
Hormones

अलसी के बीजों में मौजूद गुण हार्मोनल असंतुलन को दूर कर सकता है। हार्मोन असंतुलन की वजह से स्किन पर होने वाली पिग्मेंटेशन की परेशानी को कम करने में अलसी का बीज फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, अलसी के बीजों में लिगनेन होता है, जो आपके शरीर के हार्मोन स्तर को कंट्रोल कर सकता है।

पिग्मेंटेशन दूर करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें अलसी?

दही और अलसी का फेस पैक

दही और अलसी का फेस पैक चेहरे पर लगाने से पिग्मेंटेशन की परेशानी को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए 1 चम्मच अलसी को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद इसमें दही मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। इससे पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद मिल सकती है।

Curd
Curd

अलसी और शहद का फेस पैक

अलसी और शहद का प्रयोग करने से इसका फेस पैक आप लगा सकते हैं। इसके लिए रातभर भिगोए हुए अलसी के बीजों में थोड़ा सा शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर इस फेस पैक को लगाने से पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद मिल सकती है।

Honey
Honey

पिग्मेंटेशन की परेशानी को दूर करने के लिए आप अलसी का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में तुरंत अपने एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...