सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुकी मशहूर टीवी एक्ट्रेस मृणालिनी त्यागी ने गृहलक्ष्मी को दिए एक इंटरव्यू में अपने जीवन से जुड़ी कई बातों को साझा किया। बता दें कि मृणालिनी ने कई फेेमस शो किए हैं, जिनमें से एक है पवित्र रिश्ता। इस इंटरव्यू में मृणालिनी ने अपने नए शो हेलो जी को लेकर भी बात की।

सरोज के किरदार में हैं मृृणालिनी

शो के बारे में बताते हुए मृणालिनी बताती है कि इस शो में वे सरोज नाम की लड़की का किरदार अदा कर रही है। जो कि एक छोटे शहर में रहकर ब्यूटी पार्लर चलाती है। यहां सरोज अपने पति से दूर परिवार के साथ रहती है। जहां घर खर्च के लिए पैसों की किल्लत के चलते वह अपनी दोस्त एंजेलिना से मिलती है। जो कि एक फोन डेटिंग ऑपरेटर की नौकरी कर रही होती है। मृणालिनी ने बताया कि इस शो में सरोज में अपने परिवार की जरुरतों को पूरा करने के लिए कमाने के कई रास्तों को खोजती है। इसलिए वह इसमें एक परफेक्ट गृहलक्ष्मी है।

नटखट और चंचल गृहलक्ष्मी है मृणालिनी

अपने आपको गृहलक्ष्मी के टाइटल में फिट करते हुए मृणालिनी कहती है कि वे बहुत ही नटखट, चंचल और मस्तीखोर गृहलक्ष्मी है। अपने परिवार को लेकर मृणालिनी बताती है कि उनके परिवारजन उनका बहुत अच्छे से ध्यान रखते हैं। काम के बाद घर आने पर उनकी केयर करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज करने में किसी तरह कि दिक्कत नहीं आती है। उनका परिवार पूरी तरह से उन्हें सर्पोट करता है।

2009 से की थी काम की शुरुआत

मृणालिनी ने अपने करियर के बारे में बताते हुए कहा कि वे 2009 में मुंबई आई थी जब उनका एक या दो महीने में ही पहला ऑडिशन था जो कि बालाजी टेलीफिल्म के साथ था। उस समय ऑडिशन के क्रिएटिव विकास गुप्ता थे। इसके बाद वे अपने करियर में आगे बढ़ती चली गई। इस दौरान उन्होंने एकता कपूर के साथ भी काफी काम किया। उनका नया शो हेलो जी भी बालाजी टेलिफिल्म का ही हैै।

काॅमेडी ड्रामा शो है हेलो जी

इस शो का लेकर आगे मृणालिनी बताती है कि यह शो काॅमेडी ड्रामा है। यह शो अभी के दौर को देखते हुए विमन एंपावरमेंट को देखते हुए बनाया है। यह शो लड़कियों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह शो लोगों को वे जैसे हैं वैसे ही खुश रहे इस बात की प्रेरणा देता है।

ये हैं इनकी ब्यूटी टिप्स

मृणालिनी अपनी ब्यूटी टिप्स देते हुए कहती है कि हम जितना नैचुरल चिजों का इस्तेमाल करते हैं उनता वह हमारे लिए फायदेमंद रहता है। जैसे दुध से क्लिंजिंग करना, बेसन का उपटन यह सब हमारी त्वचा को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देते हैं। और यदि आप बाजार से इन्हें खरीदती है तो इस बात का ध्यान रखे कि यह ज्यादा कैमिकल वाले ना हो। इसके साथ ही मृणालिनी कहती हैै कि जितना हो सके मेड इन इंडिया ही सामान खरीदना चाहिए।

मृणालिनी का फैशन सेंस और फिटनेस फंडे

अपने फैशन सेंस को लेकर मृणालिनी कहती है कि कपड़े वहीं पहनों जिसमें आप कंफर्ट रहो। इसी को अच्छे से कैरी करें। वहीं फैशनेबल दिखेगा। फिटनेस और हेल्थ के बारे में मृणालिनी बताती है कि वे रोजाना ही योगा करती है। यहीं नहीं वे अपनी फिटनेस के लिए बचपन से ही कोशिश करती थी। मृणालिनी बताती है कि उन्होंने 10 क्लास से ही जिम करना शुरु कर दिया था।

टीवी देखना है ज्यादा पसंद

अपने मी टाइम को लेकर मृणालिनी का कहना है कि वे अपने खाली समय में अक्सर घर की सफाई करती है। कभी दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताती है इसके साथ ही मृणालिनी को म्यूजिक सुनना और टीवी देखना काफी पसंद है। वह स्कूल टाइम से ही टीवी देखना पसंद करती है। टीवी पर वे बिग बोस देखना भी पसंद करती है।

बिग बाॅस में जाने की है इच्छा

बता दें कि फिलहाल बिग बाॅस का 14 सीजन चल रहा है। मृणालिनी से बिग बाॅस के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि इस सीजन में उनका फेवरेट कंटेस्टेंट राहुल कृष्ण वैध्य है। इसके साथ ही उनकी यही इच्छा है कि वह भी बिग बाॅस में कभी जाए। अपने दर्षकों के लिए मृणालिनी कहती है कि किसी भी समस्या से परेशान होने की जरुरत नहीं है, समस्या अपने समय पर आकर चली जाएगी।

यह भी पढ़े। 

फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com