आपको फल खाना पसंद है लेकिन कई बार फल बच जाते हैं। आपको समझ में हैं आता कि इन फलों का क्या किया जाए। आप इन फलों से कमाल के स्क्रब बना सकती हैं, जो आपके चेहरे की खूबसूरती को बढाएंगे। हम सब जानते हैं कि फलों में विटामिन सी और एंटी- ऑक्सीडेंट कमाल का होता है, जो हमारी स्किन के हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं।

ढेर सारे फलों के साथ

इसे बनाने के लिए आपको कुछ ज्यादा की जरूरत नहीं है। बस बचे हुए फल लीजिए, इसमें ब्राउन शुगर, कॉफी पाउडर और क्रीम मिला लीजिए। इन सबको मिक्सर में पीस लेना है। आपका स्क्रब तैयार है। इसे चेहरे पर अच्छे से लगाइए और स्क्रब करते जाइए। जब यह हो जाए तो सादे पानी से धो लीजिए। स्क्रब हटाने के बाद आपको आइस थेरेपी भी लेनी चाहिए। यह बहुत आसान है, इसके लिए आइस का एक क्यूब लीजिए और उसे चेहरे पर बराबर रोल कीजिए। अब अपने चेहरे पर कोई सॉफ्ट मॉस्चराइजर लगाइए। अगर आपको बढ़िया रिजल्ट चाहिए तो रोजाना यह कर सकती हैं। कुछ दिनों में ही आपको रिजल्ट देखकर आश्चर्य होगा।

स्ट्राबेरी के साथ

यह फेस स्क्रब बनाने के लिए आपको स्ट्राबेरी, बादाम, दही और एप्पल साइडर विनेगर चाहिए। इन सबको मिलाकर स्किन पर 15 मिनट के लिए लगा लीजिए और गुनगुने पानी से धो लीजिए। यह फ्रूट स्क्रब एक्ने और पिम्पल्स को को ठीक करने के साथ ही ऑयली और डल स्किन को भी ठीक करता है।

नींबू के साथ

अगर आपने सुबह नींबू पानी पिया और आधा नींबू बच गया है तो आप इसका इस्तेमाल एक बढ़िया स्क्रब बनाने के लिए कर सकती हैं। इस स्क्रब के लिए नींबू के जूस में डिस्टिल वॉटर और नमक मिलाएं। इस पेस्ट को सर्कुलर मोशन में  अपनी स्किन पर घुमाएं और 5 मिनट के लिए रहने दें। गुनगुने पानी से धो लें। इससे स्किन पर दिख रहे ब्लैक हेड्स चले जाते हैं और स्किन चमकदार हो जाती है।

अनानस के साथ

इस स्क्रब के लिए आपको चाहिए अनानस, ऑलिव ऑयल और पार्सले। इन सबको मिक्सर में मिलाकर एक पेस्ट बना लीजिए और चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगे रहें दीजिए। आपकी स्किन तुरंत ही स्मूद और रीफ्रेश दिखने लगेगी।

अनार के साथ

यह स्क्रब आपकी स्किन को फ्रेश और स्मूद करेगा। इस स्क्रब के लिए अनार के दाने, ओट्स, शहद और छाछ मिला लें। इसे अच्छे से अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए सूखने दें। सादे पानी से धो लें। आप चाहें तो रुई की मदद से भी इस पैक को चेहरे पर लगा सकती हैं।

जब घर पर ही इतने सारे फलों का खजाना मौजूद हो तो पार्लर में जाकर फेशियल कराने की क्या जरूरत! हम सब जानते हैं कि नैचुरल चीजों में जो बात है, वह भला केमिकल युक्त चीजों में कहां! इसलिए आज से ही ऊपर बताए गए फ्रूट फेस स्क्रब कीजिए और चमकती त्वचा पाएं।

ये भी पढ़ें – 

अपनी पोस्टपार्टम ब्यूटी का ऐसे रखें ध्यान 

इन गर्मियों में बॉलीवुड का फेवरेट कलर यलो 

ब्यूटी संबंधी टिप्स कैसे लगे?अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com