आईलाइनर एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जिसके बिना ज्यादातर लड़कियों के मेकअप लुक अधूरे ही रह जाते हैं। ये वही आईलाइनर है, जो कई लड़कियों की अकेली मेकअप ट्रिक भी है। मगर यही वो मेकअप भी है, जिसको कई लड़कियां आज भी लगाना नहीं जानती हैं। या इसको स्टाइल में लगाना कई लड़कियों को आज भी नहीं आता है। अब ऐसे में जरूरी है कि आप बिलकुल भी पीछे न रहें और आई लाइनर की हर ट्रिक को अच्छे से आजमाएं। इसके लिए जरूरी है कि आप इसे सीखें और सीखें किससे? उनसे जिन्हें यूट्यूब की दुनिया में बेस्ट माना जाता है। जो बेस्ट मेकअप ट्यूटोरियल्स हैं, वो आपको बताएंगे कि आईलाइनर लगाएं तो कैसे? इससे जुड़ी और भी बातें आपको यहां मिल जाएंगी-

टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर के यूट्यूब चैनल पर भी आप आई लाइनर ट्यूटोरियल सीख सकती हैं। 2.94 लाख सब्सक्राइबर वाले उनके चैनल के इस वीडियो में 1 नहीं दो नहीं पूरे 3 आईलाइनर लुक दिखाए गए हैं। इनको अशनूर ने बहुत मजेदार और आसान तरीकों से समझाया है। उन्होंने बताया है कि आईलाइनर लगाते हुए कैसे आंखों को खींच कर रखना फायदेमंद होता है। इस वीडियो को देख लीजिए-

YouTube video

7.28 लाख सब्सक्राइबर वाले अंकिता चतुर्वेदी के यूट्यूब चैनल पर ढेरों मेकअप से जुड़े वीडियो हैं। ऐसे ही एक वीडियो में से एक में आई लाइनर के बारे में भी बताया गया है।इसमें विंग आईलाइनर लगाने का बेहतरीन तरीका बताया गया है। इस वीडियो पर नजर डाल लीजिए-

YouTube video

वाइल्डफिल्म्स इंडिया नाम के यूट्यूब चैनल पर भी लिक्विड आईलाइनर को ठेठ भारतीय तरीके से लगाने का तरीका समझाया गया है। इस चैनल ओ सबस्क्राइब करने वालों की संख्या करीब 31.5 लाख है। क्या-क्या बताया गया है इसमें जान लीजिए-

YouTube video

यूट्यूबर रिया शाह तलवार के मेकअप ट्यूटोरियल वाले इस चैनल को करीब डेढ़ लाख लोगों ने सबस्क्राइब किया हुआ है। इस वीडियो में उन्होंने आईलाइनर लगाने का बेहद आसान तरीका सुझा दिया है। ये आपके बहुत काम आने वाला है। इस पर नजर डालिए-

YouTube video

किंडर ब्यूटी नाम के इस चैनल में लिक्विड आईलाइनर लगाने का बेहद आसान तरीका बताया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे आईलाइनर लगाना किसी एक कोने से नहीं बल्कि बीच से शुरू करना चाहिए। इस वीडियो पर नजर डालिए-

YouTube video