Threading
Eyebrow Threading Tips
Threading: अगर आप भी खूबसूरत चेहरे के लिए थ्रेडिंग करवाती हैं तो कुछ गलतियां न करें क्योंकि थेडिंग के बाद आपके द्वारा की गई  छोटी सी गलती चेहरे को निखारने के बजाय आपकी खूबसूरती में ग्रहण लगा देती हैं। 
 

मेकअप न करें 

जब भी थ्रेडिंग करवाएं उसके बाद कम से कम एक दिन तक मेकअप का इस्तेमाल न करें क्योंकि इस समय आपके चेहरे के पोर्स खुले होते हैं और मेकअप करने से एक्ने या पिम्पल्स की समस्या उत्पन्न हो सकती है। 

 रगड़ें या खुजलाएं  नहीं 

आमतौर पर देखा गया है कि थ्रेडिंग करवाने के बाद आप थ्रेडिंग वाले हिस्से को बार-बार रगड़ती हैं या फिर खुजलाती हैं जबकि ऐसा करना गलत है। इसकी जगह आप इसके दर्द से राहत पाने के लिए चेहरे को ठन्डे पानी से धो सकते हैं या फिर एलो वेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

स्किन मॉइस्चराइज़ न रखना 

अक्सर देखा गया है कि महिलाएं थ्रेडिंग कराने के बाद स्किन को ऐसे ही छोड़ देती हैं  जिससे स्किन में ड्राईनेस आ जाती  है व  खुजली और जलन होने लगती है ऐसे में इन समस्याओं से बचने लिए आप थ्रेडिंग के बाद उस हिस्से को मॉइस्चराइज़र लगाकर हाथों से हलके से मसाज करें। 

ब्लीच न करवाएं 

थ्रेडिंग करवाने के तुरंत बाद ब्लीच नहीं करवाना चाहिए क्योंकि थ्रेडिंग में कई बार छोटे कट्स लग जाते हैं जिनके ऊपर ब्लीच करवाने से जलन होने लगती है। जहाँ तक संभव हो ब्लीच करने के बाद ही थ्रेडिंग करवाएं और उसके बाद फेशियल करवाएं।