अक्सर हम अंडे का इस्तेमाल करके उसका छिलका कूड़े में डाल देते हैं  लेकिन आपको ये सुनकर हैरानी होगी कि जिस अंडे के छिलके को आप बेकार समझ कर फेंक देती हैं वो भी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। अंडे के छिलके से बने फेस स्क्रब और मास्क आपको क्लीयर और ग्लोइंग स्किन देने के साथ रंगत निखारने में भी मदद करते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके फायदे –

दाग धब्बे रहित त्वचा

त्वचा के दाग धब्बे हटाने और त्वचा में  निखार लाने के लिए अंडे के छिलके का पाउडर  बनाकर इसमें सिरका डालकर इसका  पेस्ट तैयार का लें | इस तैयार पेस्ट को चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें | थोड़ी देर बाद चेहरा पानी से धो लें। इस उपाय को कुछ दिनों तक करने से आपकी त्वचा गोरी और निखरी हुई हो जाती है |

चेहरे पर निखार 

अंडे के छिलके के बने हुए पाउडर  में थोडी सी चीनी मिला लें  | अब इन दोनों के मिश्रण में अंडे के सफेद रंग वाले हिस्से को अच्छी तरह से फेंटकर एक फेस पैक तैयार कर लें | इसे अपने चेहरे पर लगभग 10 से 15 मिनट तक लगाए रखें  | इसके बाद ताज़े पानी से चेहरा धो लें | इस तरह से तैयार फेस पैक को सप्ताह में  एक बार प्रयोग करें | कुछ बार प्रयोग करने से ही आपका चेहरा निखरने लगेगा |

ड्राईनेस दूर करे 

अंडे के छिलके के पाउडर में ऐलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा की ड्राईनेस खत्म होने के साथ त्वचा में नमी बानी रहेगी और चेहरे में ग्लो आ जाएगा। 

चेहरे पर चमक लाए 

अंडे के छिलकों का पाउडर बनाकर उसमें दो चम्मच शहद मिला लें और गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। एक सप्ताह के भीतर आप अपनी त्वचा में काफी फर्क देखेंगे। चेहरे पर चमक आने के साथ उसमें नमी भी बनी रहेगी।

स्किन इंफेक्शन ठीक करे 

अंडे के छिलकों से बने पाउडर में नींबू का रस मिलाकर लगाएं इससे स्किन इंफेक्शन का खतरा कम होने के साथ त्वचा में जादुइ निखार आ जाता है।