मेकअप टिप्स अपनाकर कवर करें डबलचिन
मेकअप करके आप अपने चेहरे की सुंदरता और खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं इसके साथ ही चेहरे पर अधिक निखार ला सकते हैं।
Double Chin Makeup: इस दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो डबल चिन की समस्या से परेशान है। आप भी जब तस्वीर लेने के लिए अपना कैमरा खोलते होंगे तो आपको अपनी डबल चिन दिखाई देती होगी जिसे देखकर आप परेशान हो जाते हैं। कई लोग इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज भी करते हैं। आज हम इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि आप मेकअप की सहायता से भी डबल चिन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। मेकअप करके आप अपने चेहरे की सुंदरता और खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं इसके साथ ही चेहरे पर अधिक निखार ला सकते हैं। मेकअप के द्वारा आप चेहरे पर आए दाग धब्बों को भी छिपा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको हमारे बताए गए मेकअप टिप्स फॉलो करने होंगे।
जॉ लाइन से करें शुरुआत
अगर आप डबल चिन की समस्या से परेशान है तो सबसे पहले आपको इसके लिए सही प्रोडक्ट का चुनाव करना चाहिए। सही प्रोडक्ट का चुनाव करने के बाद आपको सबसे पहले अपनी ठुड्डी के ठीक नीचे कॉन्टूर करना होगा। इसके बाद दोनों तरफ ट्रायएंगल बनाए और सटल शैडो के लिए नीचे की तरफ ब्लेंड करें। लेकिन कॉन्टूर करते समय एक खास बात ध्यान रखनी होगी कि आपकी ठुड्डी और चेहरा अलग अलग ना दिखे। इसके लिए कॉन्टूर को अपने दोनों कानों तक ब्लेंड करना होगा। अगर आप अधिक सावधानी बरतना चाहती है तो गर्दन को भी कॉन्टूर कर सकती है, जिससे आपका चेहरा और ठुड्डी अलग अलग नहीं दिखेंगीं।
ब्रॉन्जर का करें इस्तेमाल

अगर आप डबल चिन की समस्या से पुरी तरह छुटकारा पाना चाहतर है तो आपको ब्रॉन्जर के टेक्सचर पर अच्छे से ध्यान देना होगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपके मेकअप का पूरा कबाड़ा हो सकता है। इसलिए हम बता रहे है आपको मेट टेक्सचर्ड ब्रॉन्जर का ही प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि इसे यूज़ करना काफी आसान होता है। अगर आप क्रीमी ब्रॉन्जर का इस्तेमाल करो तो वो भी बेहद अच्छा होता है।
सही शेड है जरूरी

आपको एक खास बात और बता दे आपको डबल चिन छुपानी है तो आपको सही शेड का इस्तेमाल नहीं करते है तो आपकी डबल चिन ट्रिपल हो सकती है, जो कि बेहद खराब दिखेगी। इसके साथ ही आपको शेड खरीदते टाइम भी ध्यान देना होगा। हमेशा ऐसा शेड खरीदे, जो आपके स्किन टोन से 2 शेड गहरा हो। दूसरी तरफ लिक्विड शेड भी दिखने में काफी अच्छा लगता है। लेकिन खास तौर पर ध्यान रखें कि शेड चुनते समय वहाँ लाइट ज्यादा ना हो नहीं तो सही शेड चुनने में काफी मुश्किल होगी।
लिपस्टिक से छुपाएं डबल चिन

आपको जानकर हैरानी होगी कि आप लिपस्टिक की मदद से भी डबल चिन छुपा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको सही कलर की लिपस्टिक ही काम में लेनी पड़ेगी। इसके लिए आपको डार्क कलर कि शेड ही होगी जैसे कि रेड या ब्राउन या मरुन। ऐसा करने से लोगों की नजरें आपकी डबल चिन पर नहीं बल्कि आपके होठों पर होगी।
इन बातों का भी रखें ध्यान
1. शिमरी ब्रॉन्जर लगाते है तो आपकी डबल चिन आसानी से लोगों को नजर आएगी। इसलिए कभी गलती से भी इसका इस्तेमाल नहीं करें।
2. अगर आप कॉन्टूर कर रहे है तो इसे अपनी गर्दन तक लेकर जाएँ ताकि आपका चेहरा अजीब ना लगे या डबल चिन लोगों को नजर ना आए।
3. हमेशा ब्रॉन्जर अपने कानों तक लेकर जाए अन्यथा आपको डबल चिन आसानी से नजर आएगी।
