DIY पनीर फेस पैक से पाएं ब्राइट स्किन
स्किन केयर रूटीन में आप पनीर को शामिल कर चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। पनीर त्वचा को ग्लोइंग बनाने के साथ चेहरे की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
DIY Paneer Face Pack: पनीर खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उससे कहीं ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह आपके चेहरे के निखार को बढ़ाने में भी काफी मदद करता है। जी हां, स्किन केयर रूटीन में आप पनीर को शामिल कर चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। पनीर त्वचा को ग्लोइंग बनाने के साथ चेहरे की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आप भी चाहें तो पनीर में कुछ घरेलू सामान मिलाकर खुद फेस पैक तैयार कर सकती है। इस फेस पैक की खास बात यह है कि इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं है, बल्कि इससे चेहरे को पोषण मिलता हैं। तो चलिए जानते हैं, पनीर फेस पैक बनाने का तरीका और फायदे।
पनीर फेस पैक के फायदे

पनीर फेस पैक तैयार करना बेहद आसान है। नींबू की कुछ बूंदें, विटामिन ई तेल और शहद मिलाकर आप फेस पैक घर में तैयार कर सकती हैं। ये गुणकारी फेस पैक आपकी स्किन के दाग-धब्बों को खत्म करने में मदद करता हैं। पनीर फेस पैक के इस्तेमाल से फेस पर मौजूद टैनिंग, झुर्रियों और झाइयों की समस्या को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता हैं। महिलाएं पनीर को नैचुरल क्लींजर, मॉइश्चराइजर और टोनर की तरह फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। पनीर आपके चेहरे को नमी देता है, जिससे चेहरा ग्लोइंग बना रहता हैं।
पनीर फेस पैक के लिए सामग्री

- 5 पनीर के टुकड़े
- 2 चम्मच नींबू का रस
- 2 विटामिन-ई कैप्सूल
- 1 चम्मच शहद
पैक बनाने का तरीका

पनीर फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के टुकड़ों को काटकर पेस्ट तैयार करें और उसे किसी कटोरी में रखें इसके बाद विटामिन ई कैप्सूल को काटकर तेल अलग करके कटोरी में डाल दीजिए। इसके बाद कटोरी में दो चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद डालकर पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब तैयार पेस्ट को ढक कर 5 मिनट के लिए रख दें, जिससे सभी सामग्रियां आपस में मिक्स हो जाएं। 5 मिनट बाद आपका फेस पैक इस्तेमाल के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
पनीर फेस पैक लगाने का तरीका

फेस पैक लगाने से पहले चेहरे और गर्दन को अच्छी तरह से किसी टोनर से साफ़ करें। आप चाहे तो चेहरा और गर्दन साफ़ करने के लिए कच्चे दूध का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। पैक को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा पानी से अच्छी तरह से साफ़ करें। अगर आपको स्किन कुछ ड्राई सी महसूस हो रही है, तो आप कोई नार्मल मॉइश्चराइजर भी अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।
आप इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम एक बार करें। कुछ महीने लगातार इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से आपको चेहरे में ग्लो जरूर नजर आएगा।
