गर्मी का मौसम अभी जाने वाला नहीं है। ऐसे में स्किन का चिपचिपा होना लाजमी है। ऐसी चिपचिपी स्किन भला किसे अच्छी लगती है! यही वजह है कि हम सब चाहते हैं कि हमारी स्किन फ्रेश दिखे और ग्लोइंग भी। इसके लिए यूं तो मार्केट में कई प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं लेकिन हम सब नहीं चाहते हैं कि हम नियमित तौर पर उन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। इसलिए, यहां इस आर्टिकल में हम आपके लिए घर में आसानी से बनने वाले ऐसे फेस सीरम की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे लगाने के कुछ दिनों बाद से ही आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी और चिपचिपापन गायब हो जाएगा।

कमाल की बात तो यह है कि इस सीरम को बनाने में आपको बहुत ज्यादा चीजें भी नहीं चाहिए, न तो आपके पैसे ज्यादा खर्च होंगे। साथ ही इसे बनाना इतना आसान है कि आपका समय भी बहुत कम खर्च होगा। इस फेस सीरम के इस्तेमाल के बाद आपको मार्केट के प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो, आइए, इस फटाफट बनने वाले फेस सीरम की विधि जानते हैं।

होममेड फेस सीरम बनाने के लिए क्या चाहिए आपको

 

यह फेस सीरम आपके चेहरे पर प्राकृतिक नूर लेकर आएगा, जिसके लिए आपको नारियल का तेल, बादाम का तेल, कुमकुमादी तेल और स्टार एनिस यानी स्टार शेप वाले मसाले की जरूरत पड़ेगी। एनिस का इस्तेमाल पुलाव, बिरयानी और कुछ खास तरह की सब्जियों में किया जाता है। यह आपको किसी भी किराने की शॉप पर आसानी से मिल जाएगा।

ऐसे बनाएं à¤«à¥‡à¤¸ सीरम

 

आपको 3 चम्मच नारियल का तेल, 3 चम्मच बादाम का तेल और 3 चम्मच कुमकुमादी तेल लेकर इसमें 3 स्टार एनिस मिलाना है। एक स्टील के बड़े बर्तन में पानी लें और उसे गैस कम करके चढ़ा दें। आपको इस बरतन में कांच की कटोरी रखनी है तो बर्तन उसी हिसाब से बड़े साइज का लेना है। जब पानी गर्म हो जाए तो कटोरी में तेल डाल कर कटोरी इसमें रख दें। आप चाहें तो स्टील के बर्तन के अंदर कटोरी रखने के लिए किसी स्टैंड का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान देना है कि कटोरी के अंदर पानी ना प्रवेश करने पाए। अब इस तेल को पांच से दस मिनट के लिए उबलने दें। गैस को बंद करके कटोरी बाहर कर लें और तेल को ठंडा होने दें। बाद में इस तेल को किसी पतले साफ सूती कपड़े से छान लेना है। अब इसे किसी ऐसी छोटी बॉटल में रखें, जिससे आपको प्रयोग करने में आसानी रहे। इन दिनों बाजार में छोटे विभिन्न तरह के बॉटल और डिब्बियों का सेट मिलता है, जिन्हें आप खरीद सकती हैं। आप इन्हें ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकती हैं।

होममेड फेस सीरम का ऐसे करें इस्तेमाल अपने चेहरे पर

 

 

आपको एक महीने तक इस फेस सीरम का प्रयोग अपने चेहरे पर करना है। इसे लगाने का सबसे बढ़िया समय रात का है, सोने से पहले का। लेकिन आपको इस फेस सीरम को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लेना है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इस फेस सीरम को लगाने के बाद अपने चेहरे को आप आधे घंटे बाद साफ कर लें। इसे लगाने के बाद चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज भी करने से और बेहतर परिणाम मिलेगा। आपको इस सीरम की सिर्फ दो बूंदें ही लगानी हैं, वरना चेहरे पर ऑयल दिखने लगेगा।

होममेड फेस सीरम के अन्य फ़ायदे

 

इस होम मेड फेस सीरम के नियमित प्रयोग से आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी और रंगत भी निखर जाएगी। साथ ही आपकी स्किन पिम्पल, एक्ने, ब्लैकहेड्स, स्वेलिंग, डार्क सर्कल्स आदि से मुक्त रहेगी।

 

ये भी पढ़ें – 

अपने मेकअप को माक्स के अंदर खराब होने से ऐसे बचाएं 

इन घरेलू नुस्खों से साफ हो जायेगी आपकी काली गर्दन