DIY Chocolate Face Pack: चॉकलेट भला किसे पसंद नहीं है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि चॉकलेट आपकी त्वचा के लिए जादू की तरह काम कर सकता है। चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल होते हैं, खासकर डार्क चॉकलेट में जो आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ ही पोषण भी प्रदान करते हैं। इसकी वजह से आपकी त्वचा मुलायम, चमकदार और बेदाग नजर आ सकती है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर खर्च करने की जगह क्यों ना आप खुद से घर पर ही चॉकलेट फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं। यहां हम ऐसे ही 5 चॉकलेट फेस पैक के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी त्वचा की खूबसूरती निखारने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
चॉकलेट और शहद का फेस पैक (ड्राई स्किन के लिए)

यह पैक ड्राई स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करके मुलायम बनाता है। इसमें मौजूद शहद त्वचा को प्राकृतिक नमी प्रदान करता है।
इंग्रेडिएंट्स
2 बड़े चम्मच कोको पाउडर, 1 बड़ा चम्मच शहद, 1 बड़ा चम्मच दही
ऐसे बनाएं
कोको पाउडर, शहद और दही को मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। अपने चेहरे और गर्दन पर बराबर से लगाएं। 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
चॉकलेट और कॉफी का फेस पैक (एक्सफोलिएशन के लिए)
यह पैक डेड स्किन सेल्स को हटाकर सुस्त त्वचा को चमकदार बनाता है। त्वचा पर चमक के लिए कॉफी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है।
इंग्रेडिएंट्स
2 बड़े चम्मच कोको पाउडर, 1 बड़ा चम्मच बारीक पिसी हुई कॉफी, 1 बड़ा चम्मच दूध या दही
ऐसे बनाएं
सभी इंग्रेडिएंट्स को मिलाकर पेस्ट बना लें। इससे अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे मालिश करें।
10-15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गर्म पानी से धो लें।
चॉकलेट और केले का फेस पैक (नरिशमेंट के लिए)

केला त्वचा को हाइड्रेशन और पोषण देता है और चॉकलेट स्किन की फ्लेक्सिबिलिटी और चमक को बढ़ाती है।
इंग्रेडिएंट्स
2 बड़े चम्मच पिघली हुई डार्क चॉकलेट, आधा पका और मैश किया हुआ केला
ऐसे बनाएं
पिघली हुई डार्क चॉकलेट को मैश किये हुए केले के साथ मिलाएं। अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक त्वचा पर रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
चॉकलेट और एलोवेरा फेस पैक (सेंसिटिव स्किन के लिए)
यह पैक त्वचा में होने वाली इरिटेशन और लालिमा को शांत करता है, जिससे यह सेंसिटिव या एक्ने वाली स्किन के लिए परफेक्ट है।
इंग्रेडिएंट्स
1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर, 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल, 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
ऐसे बनाएं
कोको पाउडर, एलोवेरा और गुलाब जल को मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ठंडे पानी से धो लें।
चॉकलेट और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक (ऑयली स्किन के लिए)

यह पैक अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करके रोमछिद्रों को डिटॉक्सीफाई करता है और आपकी त्वचा को मैट फिनिश देता है।
इंग्रेडिएंट्स
1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर, 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आवश्यकतानुसार गुलाब जल
ऐसे बनाएं
कोको पाउडर और मुल्तानी मिट्टी को पर्याप्त मात्रा में गुलाब जल के साथ मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। बाद में ठंडे पानी से धो लें।
