यदि आपके बाल भी कर्ली यानि  कि घुंगराले हैं तो आप जानती होंगी कि मौसम में मामूली बदलाव – बढ़ी हुई आर्द्रता, हवा का एक झोंका, अचानक सूखापन ये सभी कारक आपके कर्ली हेयर कको नुक्सान पहुंचा सकते हैं। इस तरह के बालों में आप कई तरह के उत्पादों का इस्तेमाल भी करती होंगी लेकिन ज्यादा देखभाल के लिए आप DIY हेयर मास्क अप्लाई कर सकती हैं जो आपके बालों को खूबसूरती प्रदान कर सकता है। 

बनाना, अवोकेडो हेयर मास्क 

इसमें कोई शक नहीं है कि घुंघराले बाल बेहद शुष्क और घुंघराले होते हैं। इसके अलावा, गर्मी की स्टाइलिंग, सूरज की क्षति, और हर रोज मौसम के संपर्क में आने से स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे यह प्राकृतिक रूप से खराब होने लगते हैं।इसके लिए ये हेयर मास्क काफी कारगर साबित हो सकता है –

सामग्री :

1 केला

1 एवोकैडो

2 चम्मच वर्जन कोकोनट ऑयल 

2 चम्मच अरंडी का तेल

1 अंडा 

शॉवर कैप

विधि :

केले और एवोकैडो को एक बड़े कटोरे में मैश करें। इसके लिए नारियल तेल, अरंडी का तेल और अंडा मिलाएं। जब तक आपको एक फाइन पेस्ट नहीं मिल जाता तब तक सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं। 

कैसे अप्लाई करें 

अपने गीले, शैंपू किए हुए बालों को दो भागों में बांट लें।  रूट से लेकर टिप तक प्रत्येक सेक्शन पर ध्यान देते हुए इसे बालों में अप्लाई करें। एक बार जब आप अपने पूरे बालों पर मास्क लगा लेती हैं, तो शावर कैप बालों पर लगाएं और अपने बालों में एक घंटे तक इस मास्क को सोखने दें। ठंसूखने पर बाल ठंडे पानी से अच्छी तरह से धो लें। 

ये भी पढ़ें-

चमकदार बालों के लिए राइस वॉटर का ऐसे करें इस्तेमाल

बालों की खूबसूरती बढ़ानी है तो सोने से पहले जरूर करें ये काम

वर्क फ्रॉम होम करते हुए घी के इस्तेमाल से बढ़ाएं बालों की खूबसूरती

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।