नहाने के अलावा, इस तरह भी इस्तेमाल हो सकता है बॉडी वॉश: Uses of Body Wash
Uses of Body Wash

बॉडी वॉश की ये भी हो सकते है इस्तेमाल

आज हम आपको बॉडीवॉश को नहाने के अलावा किन चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं बताते हैं।

Uses Of Body Wash: नहाने के लिए लोग बॉडीवॉश का इस्तेमाल करते हैं। बॉडीवॉश भी कई तरह के आते हैं जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। बॉडीवॉश का इस्तेमाल सिर्फ नहाने नहीं बल्कि कई चीजों के लिए कर सकते हैं। ये बात आपको शायद ही पता होगी। आज हम आपको बॉडीवॉश को नहाने के अलावा किन चीजों में इस्तेमाल कर सकते हैं बताते हैं। ये आपके पैसे बचाने में भी मदद करेगा क्योंकि इसे जानने के बाद आप बॉडीवॉश का इस्तेमाल कई चीजों के लिए कर पाएंगे।

नल और सिंक साफ करने में

Uses of Body Wash
Uses of Body Wash for Sink

बॉडीवॉश का इस्तेमाल बाथरुम के अलावा किचन में भी किया जा सकता है। आप इससे नल और सिंक दोनों ही साफ कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में थोड़ा सा बॉडीवॉश डालें और उसमें पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर स्पॉन्ज इस लिक्विड में डालकर आप सिंक और नल साफ कर सकते हैं। आप डिटरजेंट पाउडर की जगह बॉडीवॉश का इस्तेमाल कर सकते है। ये आपकी स्किन को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा और किचन में खुशबू भी आएगी।

हाथ धोने में

Use of Body Wash for Handwash
Use of Body Wash for Handwash

अगर आप बॉडीवॉश से शरीर धो सकते हैं तो हाथ धोने में इसका इस्तेमाल क्यों नहीं कर सकते हैं। अगर आपके घर पर हैंडवॉश खत्म हो गया है और आपके पास एक्स्ट्रा बॉडीवॉश रखा है तो उसका इस्तेमाल हाथ धोने के लिए कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके हाथ रफ भी नहीं होंगे।

कार में स्प्रे की तरह

Car Spray
Car Spray

कई बार कार में कभी आपसे कुछ गिर जाता है तो आप उसे हाथ से साफ करने लगते हैं। कार स्प्रे ना होने की स्थिति में बॉडीवॉश का इस्तेमाल इसके लिए किया जा सकता है। इसके लिए एक छोटी बोतल में थोड़ा सा बॉडीवॉश डालकर उसमें पानी मिला दें। इस मिक्सचर को अच्छी तरह मिला लें। इस बोतल के साथ पेपर टॉवल भी रखें। ताकि जरुरत पड़ने पर इसे स्प्रे करके पेपर टॉवल से कार को साफ किया जा सके।

बाथरुम साफ करने में

Bathroom Cleaning
Bathroom Cleaning

बॉडीवॉश का इस्तेमाल टाइल्स साफ करने में भी किया जा सकता है। नहाने के बाद आप थोड़ा सा बॉडीवॉश फर्श पर या टाइल्स पर डाल दें और बाथरुम स्क्रबर से इसे रोजाना साफ करें। इससे बाथरुम ना सिर्फ साफ रहेगा बल्कि उसमें एक खुशबू भी रहेगी।

कपड़े धोने में

Bathroom Cleaning
Bathroom Cleaning

हम सभी जानते हैं कि बॉडीवॉश में कम केमिकल होते हैं जो स्किन को रुखा नहीं बनाते हैं। इस कम केमिकल वाले बॉडीवॉश का इस्तेमाल कपड़े धोने में भी किया जा सकता है। ट्रैवल के समय ये बहुत काम आता है क्योंकि कोई भी डिटरजेंट पाउडर या साबुन साथ लेकर नहीं जाता है। आप बॉडीवॉश से कपड़े धो सकते हैं। कम केमिकल होने की वजह से ये कपड़ों को भी खराब नहीं करता है।

इस तरह से बॉडीवॉश का इस्तेमाल कई चीजों के लिए किया जा सकता है। बॉडीवॉश की खास बात ये है कि इसमें ज्यादा हार्ड केमिकल नहीं होते हैं। जिसकी वजह से ये स्किन के लिए हानिकारक नहीं होता है। उसे खराब नहीं करता है। आगे से आप नहाने की बजाय कई कामों में बॉडीवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं।