काली पड़ चुकी पीठ हो सकती है साफ, नींबू के साथ लगाए इन चीजों को, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर...!!!
आज हम आपको कई ऐसी घरेलू चीजें और उनके उपयोग बताने वाले हैं, जिससे आप अपनी काली पीठ को आसानी से साफ कर सकते हैं और मनचाहे कपड़े पहन सकते हैं।
Dark Upper Back: हमारे शरीर के कई हिस्से धूप में आने की वजह से काले पड़ जाते हैं, लेकिन हम उन्हें कई चीजों का इस्तेमाल करके साफ करते रहते हैं। हम अपने शरीर के आगे के भाग को तो देखते रहते हैं और साफ करते रहते हैं। लेकिन पीछे का शरीर में नहीं दिखता और इस वजह से हमारा ध्यान भी उधर कम ही जाता है। धूप लगने के बाद हमारी पीठ भी काली पड़ जाती है, लेकिन हमारा ध्यान इस पर कभी कभी ही जाता है। लड़कियों को काली पीठ होने की वजह से अपने कपड़े पसंद करने और पहनने में काफी दिक्कत हो होती है।
आज हम आपको कई ऐसी घरेलू चीजें और उनके उपयोग बताने वाले हैं, जिससे आप अपनी काली पीठ को आसानी से साफ कर सकते हैं और मनचाहे कपड़े पहन सकते हैं। हम सभी घरेलू चीजों का ही उपयोग करने वाले हैं और घर पर ही अपनी ऐसी स्किन का उपचार कर सकते हैं।
1. बेसन के साथ नींबू का रस

घर में बेसन, नींबू और दही जैसी चीजें तो पाई जाती है आज इनका उपयोग करके ही हम पीठ को साफ करने का तरीका बता रहे हैं।
- एक कटोरी में टेबल स्पून बेसन ले और उसमें निंबू के रस को मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना ले।
- इस पेस्ट में दही और गुलाब जल का उपयोग भी करें।
- इस प्रकार से बने पेस्ट को आप अपनी पीठ पर अच्छे से लगाए और 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- बाद में इसको अच्छे से स्क्रब करें और अपने गीले हाथों से मलते हुए इसको उतारते जाए।
- आप देखेंगे कि आपकी पीठ साफ होने लगी है।
2. नींबू के साथ एलोवेरा

- आपको एक कटोरी में नींबू का रस लेना है और उसमें दो चम्मच से एलोवेरा जेल की मिलानी है।
- अगर आपको ताजा एलोवेरा जेल मिलता है तो बहुत ही अच्छी बात होगी और ये काफी फायदेमंद भी होगा।
- नींबू और एलोवेरा के इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें और अपनी पीठ पर इसको लगा ले।
- कुछ देर तक इसको अपनी पीठ पर मसाज करवाएं और बाद में हल्के गुनगुने पानी से अपनी पीठ को अच्छे से धो लें।
3. नींबू और चावल का आटा

- इस विधि के लिए आपको दो चम्मच चावल के आटे को एक कटोरी में लेना होगा।
- इसमे दही और एक नींबू के रस को मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
- इस पेस्ट को अब आप अपनी पीठ पर लगाए और 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दे।
- 10 मिनट के बाद आप गीले हाथों से अपनी पीठ को रगड़े और स्क्रब करें जिससे आपकी पीठ का सारा कालापन निकल जाएगा।
- इसके बाद आप गर्म पानी से अपनी पीठ को धो ले।
4. मसूर की दाल का नींबू और दही से साथ पेस्ट

- आपको 3 बड़े चम्मच मसूर की दाल का पाउडर लेना होगा और उसे एक कटोरी में रखना होगा।
- इसमें आप दो चम्मच नींबू के रस के डालें और थोड़ा सा दही डालें तथा अच्छे से मिक्स कर ले।
- इस पेस्ट में आप एलोवेरा जेल का उपयोग भी कर सकते हैं।
- इस तरह से तैयार हुए पेस्ट को आप अपनी पीठ पर लगाकर छोड़ दें तथा इसके सूखने का इंतजार करें।
- इसके बाद आप गीले हाथों से इसको रगड़ते हुए उतार दे और आप एक बेहतरीन परिणाम देखेंगे।
सावधानियां :

- अगर आपको इनमें से किसी भी तरीके के उपयोग करने से पीठ पर जलन का एहसास होता है और यह असहनीय हो तो आप तुरंत ही इसे धो ले।
- किसी भी तरह के पेस्ट को लगाने से पहले आपको इसे थोड़ा सा टेस्ट करना चाहिए।
- अगर काफी ज्यादा टैनिंग है तो आपको किसी एक्सपर्ट की सलाह लेनी ही चाहिए।
- हो सकता है कि आपकी काली त्वचा किसी बीमारी की वजह से भी हो। इसलिए आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
