Summary: गाजर एक, फायदे अनेक, बनाये टोनर या फेस पैक, मिलेगा त्वचा को अनोखा निखार
रोज़ गाजर का ताजा जूस पीने से त्वचा को निखार मिलने लगता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा की चमक बढ़ती है।
Carrot for Skin: गाजर का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह हमारी त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक है। गाजर में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन A, C और E पाया जाता है, जो त्वचा की सेहत के लिए बहुत जरुरी होते हैं। गाजर में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुक्सान से बचाते हैं। ये रैडिकल्स त्वचा की उम्र बढ़ने के मुख्या कारणों में से एक है। गाजर में पानी भी काफी मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। हाइड्रेशन से त्वचा को अंदरूनी पोषण मिलता है,
इसी वजह से ये ज्यादा चमकदार और मुलायम हो जाती है।
फेस पैक

गाजर का फेस पैक त्वचा को गहरी नमी और पोषण देता है। गाजर में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को निखारते हैं।
विधि
1 बड़ी गाजर को उबाल कर उसका पेस्ट बना लें।
इसमें 2 छोटे चम्मच शहद और 2 चम्मच दही अच्छी तरह मिला लें।
इस मिश्रण को चेहरे पर 20 से 25 मिनट लगाकर छोड़ दें।
फिर हलके हाथों से गुनगुने पानी से धो लें।

ये पैक त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के साथ हाइड्रेटेड भी रखता है।
स्क्रब
ये स्क्रब त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने में काफी मदद करता है, इस तरह आपकी त्वचा ताजगी से भर जाती है और इसकी खोयी हुई रंगत में निकार आने लगता है।
इस तरह बनाएं
2 गाजर कद्दूकस कर लें और उसमें 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच चीनी मिलाएं।
इस मिश्रण को चेहरे पर हलके हाथों से मसाज करें और 7-10 मिनट तक स्क्रब करें।
फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।
यह स्क्रब त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने और त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है।
गाजर का जूस
गाजर का जूस पीने से केवल शरीर ही नहीं, बल्कि त्वचा को भी भरपूर मात्रा में पोषण मिलता है। गाजर में मौजूद विटामिन A और C त्वचा की रंगत को बेहतर बनाने और झुर्रियों को तेज़ी से कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, गाजर का जूस त्वचा को अंदर से साफ करता है और पिम्पल्स को कम करता है।
इस तरह करें सेवन
रोज़ गाजर का ताजा जूस पीने से त्वचा को निखार मिलने लगता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा की चमक बढ़ती है।
टोनर

गाजर का टोनर त्वचा के पोर्स में कसावट लाता है और त्वचा को ताजगी का एहसास कराता है। ये त्वचा की चमक को बबढ़ाने के साथ इसे पूरी तरह से हाइड्रेटेड भी रखता है।
तरीका
2 गाजर को कद्दूकस करके उसका रस निकालें।
इस रस में 2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं और रूई के फाहे की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं।
इसे चेहरे पर 7-10 मिनट तक लगा रहने दें और इसके बाद सादे पानी से धो लें।
यह टोनर त्वचा को ताजगी और निखार देता है।
