डार्क आर्मपिट की वजह से कई दफा शर्मिंदगी महसूस होती है। ये बिलकुल फटी एड़ियों की तरह कभी भी मूड और इमेज खरब कर देते हैं। लेकिन इन डार्क आर्मपिट का इलाज किया जा सकता है वो भी घरेलू चीजों से। घर पर इसके लिए आपको ऐसा होने की वजह पर भी ध्यान देना होगा। ताकि इसको होने से ही रोका जा सके। ये करना इसलिए भी जरूरी है कि अपनी सुंदरता पर कोई काला दाग न लगने दिया जाए। बल्कि इसे खूबसूरत ही बने रहने दिया जाए। इसके लिए क्या करना होगा आपको, जान लीजिए आसान और कारगर टिप्स-

क्यों हो जाते हैं डार्क आर्मपिट–
डार्क आर्मपिट को घर में ही ठीक करने से पहले इसके कारणों पर नजर डालना जरूरी है। कारण जानकार इनको होने से रोका जा सकेगा-
- हार्मोनल बैलेंस न होने की वजह से भी कई बार अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं।
- वैक्सिंग के समय बहुत ज्यादा गरम वैक्स का इस्तेमाल भी अंडर आर्म्स को काला कर देता है।
- डियोड्रेन्ट के इस्तेमाल से भी ऐसा हो सकता है।
- रेजर के इस्तेमाल से भी ऐसा हो सकता है।
- हेयर रीमूवल क्रीम से भी आर्मपिट का यही हाल हो जाता है।
- गंदगी रह जाने पर भी आर्मपिट काले होने लगते हैं। इनमें बैक्टीरिया घर करने लगते हैं।
नींबू कर देगा साफ–
नींबू का रस अपने आप में पूरे शरीर के लिए दवा है। ये ठीक ऐसा ही काम डार्क आर्मपिट के लिए भी करता है। इससे डेड स्किन को हटाया जा सकता है जिससे भी रंग साफ हो जाता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी भी यही काम करता है। इसके लिए नियमिततौरपर रोज आर्मपिट पर नींबू लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से धोकर कोई अच्छी क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाना सही रहेगा।
आलू भी देगा फायदा–
सब्जियों का राजा आलू भी काले होते आर्मपिट को सही करने के लिए कारगर है। इसके लिए आपको कच्चे आलू का रस या इसका टुकड़ा अंडर आर्म्स में लगाना होगा। ऐसे करने से त्वचा नेचुरल तरीके से ब्लीच होने लगती है और धीरे-धीरे आर्मपिट साफ हो जाते हैं। ज्यादा अच्छे असर के लिए आलू के रस में नींबू का रस मिलाकर भी लगाया जा सकता है। दरअसल आलू में विटामिन ए और बी के साथ सी भी होता है जो कालेपन को कम करने में फायदेमंद है।
संतरा करेगा मदद–
संतरा सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन ये साथ में अंडर आर्म्स के लिए भी बेस्ट है। इसके छिलके इस काम में आपकी मदद करेंगे। इसके लिए संतरे के छिलके धूप में सुखा लें। अब इसे पाउडर भी बना लें। 2 चम्मच छिलकों के पाउडर में गुलाब जल और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट से अंडर आर्म्स की मसाज करें और करीब 15 मिनट बाद धो लें।
डेड स्किन को हटाए बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा कुकिंग में काफी मदद करता है लेकिन अब ये आपके अंडर आर्म्स की सफाई में भी मदद करेगा। दरअसल आर्मपिट की स्किन अच्छे से साफ न होने चलते कई बार काली लगती है। इस पर जमी डेड स्किन इसे खराब लुक देती है। लेकिन बेकिंग सोडा से इसमें काफी आराम मिल सकता है। बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे आर्मपिट पर लगा लें। बेकिंग सोडा में नारियल तेल भी मिलाया जा सकता है। ऐसा सप्ताह में दो बार करेंगी तो अंडर आर्म्स की बदबू भी दूर हो जाएगी।
बेसन का असर–
बेसन जहां अक्सर पकौड़ियों का स्वाद बढ़ाता है वहीं इसके कई मेडिसिनल फायदे भी हैं। अंडर आर्म्स में ये ऐसे ही फायदे देता है। इससे डेड स्किन हट जाती है और स्किन टोन अच्छी हो जाती है। लेकिन इस उपचार के लिए बेसन में दही भी मिलाना होगा। दही का लैक्टिक एसिड तो स्किन को सॉफ्ट भी बनाता है। इसके लिए आपको बेसन में थोड़ा दही मिलाना होगा। इस पेस्ट को सूखने तक अंडर आर्म्स में लगाना है। फिर गुनगुने पानी से धो लीजिए। आर्मपिट साफ-आफ नजर आएंगे काले नहीं।
खीरा बना देगा गोरा–गोरा–
खीरा तो गर्मी के मौसम में वैसे बजी फायदेमंद होता है लेकिन इसे घिस कर 20 मिनट तक अंडर आर्म्स में रगड़ने से इसका कालापन धीरे-धीरे गाब होने लगता है। ऐसे हफ्ते में कम से कम 3 बार करें, परिणाम से आप जरूर खुश हो जाएंगी।
एलोवेरा भी आच्छा–
एलोवेरा जेल वैसे तो कई तरीके से ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर काम आ जाता है लेकिन ये अंडर आर्म्स के लिए भी बढ़िया है। इसके लिए आपको इसकी पत्ती बीच से काटकर जेल निकालना है और इसे सूखने तक अंडर आर्म्स में लगाकर रखना है। 10 से 15 मिनट बाद इस जगह को पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में कम से कम 3 बार तो करें ही। इससे त्वचा का कालापन हटेगा और धीरे-धीरे इसमें सफेदी आने लगेगी। इस जेल में एक तत्व एलोसिन पाया जाता है जो कालपन बढ़ाने वाले एंजाइम टायरोसिनेस को बनने से रोकता है। इस तरह से त्वचा चमकती रहती है।
ब्यूटीसंबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com
ये भी पढ़ें-
