ये परफ्यूम आपको दिनभर रखेंगे फ्रेश, आज ही करें इस्तेमाल: Perfumes for Daily Life
Perfumes for Daily Life

यह कम बजट वाले परफ्यूम आपको दिनभर रखेंगे फ्रेश आज ही करें इस्तेमाल

आज हम आपको कुछ ऐसे ब्रांडेड परफ्यूम के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिन भर आप को फ्रेश रखने में मदद करेंगे।

Perfumes for Daily Life: परफ्यूम आपको और आपके आसपास के लोगों को ताजगी का एहसास दिलाते हैं। परफ्यूम लगाने से आपका मूड भी प्रभावित होता है। आप गुड फील करते हैं। पसीना हो, तो भी आपको कम से कम किसी तरह की बदबू से छुटकारा मिल सकता है। वैसे भी परफ्यूम से पर्सनालिटी भी आंकी जाती है। अगर आप कम बजट में परफ्यूम के विकल्प तलाश रहे हैं, तो यहां आपको कुछ सुझाव मिल सकते हैं।

Marks & spencer rosie for autograph

Perfumes for Daily Life
Marks & spencer rosie

ब्रिटिश मॉडल एवं एक्ट्रेस द्वारा यह परफ्यूम क्रिएट किया गया है। यह पियर और ब्लैक कैरेट जैसे फ्रूट से तैयार किया गया है। इसमें से चंदन मौस और मस्क की मिलीजुली स्मेल आती है। वहीं इसके हार्ट नोट में गुलाब चमेली और लिली जैसी फूलों की महक भी आती है। यह महक बहुत ही रोमांटिक होती है। इसका एक स्प्रे गले और हाथ की कलाई पर करने से आप दिनभर महकती रहेंगी। बाजार में इसकी कीमत केवल ₹2499 है।

Salvatore ferragamo

Salvatore Ferragamo
Salvatore Ferragamo

यह एक इटालियन फैशन ब्रांड है जो अपने लेदर आइटम के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। मगर यह ब्रांड महिलाओं के लिए भी परफ्यूम क्रिएट करते हैं। यह परफ्यूम मिडलाइफ का है और इसकी स्मेल 2 से 3 घंटे तक रहती है। मगर जब यह परफ्यूम महकता है तब आप पूरी तरह से तरोताजा महसूस कर सकते हैं। इसकी कीमत ₹2600 की है।

YVES Rocher Quelques notes D’ Amour

YVES Rocher
YVES Rocher

यह एक फ्रेंच ब्यूटी ब्रांड है। महिलाओं के लिए इस ब्रांड ने बहुत सारे परफ्यूम क्रिएट किए हैं। मगर यह एक बेहद ही खास है। इसकी टोप नोट्स स्मेल में गुलाब और हनी की मिली जुली सुगंध आती है। इसमें सबसे खास बात यह है कि यह काफी देर तक महकता है। इसका इस्तेमाल बॉडी के किसी भी हिस्से पर किया जा सकता है। इसकी कीमत ₹1932 है।

Guess girl Eau De Toilette perfume

Guess girl
Guess girl

यह ब्रांड भारत में बहुत ही ज्यादा फेमस है। यह एक फैशन ब्रांड है। कॉस्मेटिक से लेकर इसकी एक्सेसरीज और आउटफिट भी आते हैं। मगर इसके परफ्यूम बहुत ही ज्यादा खास होते हैं। इसकी सुगंध बहुत ही अच्छी होती है। इसकी टॉप नॉट स्मेल शैम्पेन रोज, और फारेस्ट फ्रूट की मिक्सचर है। इसकी खास बात यह है कि यह काफी देर तक महकता रहता है। इसकी कीमत केवल ₹1830 है।

Benetton

Benetton
Benetton

इस परफ्यूम की स्मेल 3 से 4 घंटे तक बनी रहती है। इसकी टॉप नोट्स स्मेल बर्गमोट और पैशनफ्रूट जैसी होती है। वही हार्ट नॉट स्मेल ऑरेंज रोज और जैसमिन के फूलों जैसी होती है। इस परफ्यूम की बेस नोट्स स्मेल वनीला और मस्क की तरह होती है। इसकी कीमत ₹1748 है।

अगर आप भी दिन भर फ्रेश रहने के लिए परफ्यूम लेना चाहते हैं तो इन ब्रांडेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...