Overview: जानें चेहरे के बाल हटाने के आसान और सुरक्षित घरेलू नुस्खे
चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के ये घरेलू और प्राकृतिक तरीके न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि त्वचा को पोषण भी देते हैं। नियमित रूप से इन नुस्खों को अपनाने से बालों की ग्रोथ धीरे-धीरे कम होती है। धैर्य और निरंतरता के साथ, आप बिना कैमिकल के खूबसूरत, साफ और चमकदार चेहरा पा सकती हैं।
Natural Ways To Remove Facial Hair: चेहरे के अनचाहे बाल कई महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। महंगे सैलून ट्रीटमेंट और कैमिकल प्रोडक्ट्स से तुरंत नतीजे तो मिलते हैं, लेकिन अक्सर इनके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ऐसे में प्राकृतिक और घरेलू उपाय एक बेहतर विकल्प साबित होते हैं। ये न केवल त्वचा को नुकसान से बचाते हैं, बल्कि लंबे समय तक चेहरे को साफ और मुलायम भी रखते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं 7 बेहतरीन नैचुरल तरीके, जिनसे आप घर पर हीचेहरे के बालों को धीरे-धीरे कम कर सकती हैं।
हल्दी और दूध का लेप
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को कम करने में मदद करते हैं। 2 चम्मच हल्दी में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर धो लें।
बेसन और नींबू का पैक

बेसन त्वचा की गंदगी और डेड स्किन हटाने में मदद करता है, जबकि नींबू का रस बालों को हल्का करता है। 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद रगड़कर हटाएं।
चीनी और नींबू स्क्रब
चीनी एक नैचुरल एक्सफोलिएटर है, जो बालों को जड़ों से ढीला करता है। 2 चम्मच चीनी, 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा पानी मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करें और 10 मिनट बाद धो लें।
पपीता और हल्दी का पेस्ट
कच्चे पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है, जो बालों की जड़ों को कमजोर करता है। पपीते का गूदा लेकर उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं और चेहरे पर 15 मिनट तक मसाज करें, फिर धो लें।
अंडे का मास्क
अंडे का सफेद हिस्सा सुखने पर स्ट्रिप की तरह काम करता है और बालों को खींचकर निकाल देता है। 1 अंडे का सफेद हिस्सा, 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर और 1 चम्मच चीनी मिलाकर पेस्ट बनाएं, चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद खींचकर उतार लें।
ओट्स और शहद स्क्रब

ओट्स का हल्का खुरदरा टेक्सचर बालों को जड़ों से ढीला करता है और शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। 1 चम्मच ओट्स, 1 चम्मच शहद और थोड़ा नींबू का रस मिलाकर 10 मिनट तक स्क्रब करें।
चने के आटे और दही का लेप
चने का आटा चेहरे के बाल कम करने में पुराने समय से इस्तेमाल होता है। इसमें दही और हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर हटा दें।
